शुभ योग में होगी सावन की शुरुआत, जानिए तारीख और धार्मिक महत्व

शुभ योग में होगी सावन की शुरुआत, जानिए तारीख और धार्मिक महत्व
Share:

सनातन धर्म में वैसे तो सभी माहों का खास महत्व है किन्तु सावन का महीना बेहद विशेष माना जाता है। श्रावण मास महादेव को समर्पित होता है। मान्यता है सावन के महीने में की जो भी पूजा पाठ की जाती है उसका विशेष फल मिलता है। इस बार सावन पर बहुत अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इस वर्ष सावन इसलिए भी खास है क्योंकि सावन के महीने का आरम्भ सोमवार से ही हो रहा है। इतना ही नहीं इस बार सावन में विशेष योग बन रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कब से आरम्भ हो रहा है सावन का महीना और इस बार सावन में कितने सोमवार होंगे। 

कब से शुरू हो रहा है सावन ?
सावन के महीने का आरंभ 22 जुलाई 2024, सोमवार से हो रहा है तथा इसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार पड़ेंगे जो बहुत शुभ माने जाते हैं। 

सावन सोमवार का धार्मिक महत्व 
सावन के महीने में महादेव की पूजा अर्चना का विशेष फल मिलता है। मान्यता है इस दिन जो भी माता पार्वती और भगवान महादेव की आराधना करता है उसे सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, भगवान महादेव को अपने पति के रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठोर तपस्या की थी। इसके फलस्वरूप महादेव ने पार्वती जी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करने का वर दिया। मान्यता है कि जो भी सावन के सोमवार में महादेव की पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करता है उसे  मनचाहा वर या वधू प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त सावन के सोमवार का व्रत रखने से कुंडली में चंद्रमा की  स्थिति मजबूत होती है तथा इसके अतिरिक्त राहु-केतु  का अशुभ प्रभाव दूर होता है।

53 साल बाद बना ये दुर्लभ संयोग, एक नहीं 2 दिन की होगी जगन्नाथ रथयात्रा

गुप्त नवरात्रि से शुरू हुए इन लोगों के अच्छे दिन, बनेगी मां दुर्गा की कृपा

जब लोग करने लगें ऐसी हरकतें, समझा जाइये आ गया है कलयुग का अंत

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -