कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद वसंतराव चव्हाण का 82 वर्ष की आयु में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद वसंतराव चव्हाण का 82 वर्ष की आयु में निधन
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण का सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज हैदराबाद के KIM अस्पताल में हो रहा था। उनका निधन 82 वर्ष की आयु में हुआ।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने ट्वीट कर इस दुखद समाचार की जानकारी दी। उन्होंने वसंतराव चव्हाण की कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादारी और उनके योगदान की सराहना की, और इस कठिन घड़ी में चव्हाण परिवार के साथ कांग्रेस पार्टी की एकजुटता व्यक्त की। वसंतराव चव्हाण ने हाल ही में लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता प्रताप पाटिल चिखलीकर को हराया था। उन्हें कुल 528,894 वोट मिले थे, जो 40 प्रतिशत वोटों के बराबर थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 50 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने के बाद, वसंतराव चव्हाण नांदेड़ में कांग्रेस के प्रमुख चेहरे बनकर उभरे थे। उन्हें हाल ही में सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उनका ब्लड प्रेशर भी लगातार कम हो रहा था। सोमवार सुबह करीब 3 बजे उनका निधन हो गया। वसंतराव चव्हाण का पार्थिव शरीर उनके गांव लाया जाएगा, जहां उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। चव्हाण की अंतिम यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

मुश्किलों में घिरे भूपेश बघेल, CBI को मिली महादेव सट्टेबाज़ी एप की जांच

मध्यप्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान-गुजरात में भी अलर्ट

'जमीन खाली करो..', पटना के गाँव को वक्फ का फरमान, कांग्रेस ने बनाया था कानून

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -