हेमा कमेटी रिपोर्ट पर शबाना आजमी ने कह डाली ये बड़ी बात

हेमा कमेटी रिपोर्ट पर शबाना आजमी ने कह डाली ये बड़ी बात
Share:

जानी मानी मशहूर दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी, जो अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार में हिस्सा लेने अबू धाबी पहुंची हैं, ने जस्टिस हेमा कमेटी रिपोर्ट एवं महिलाओं के सामने आने वाली चुनौतियों पर खुलकर विचार जताए। उन्होंने कहा कि सदियों से महिलाओं का दमन हो रहा है तथा भारत में उनकी एक यात्रा रही है। इसके साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि उनकी फिल्म "अर्थ" को दोबारा रिलीज किया जाना चाहिए, क्योंकि वह आज भी प्रासंगिक है तथा इसमें महिलाओं के आंदोलन की कहानी दिखाई गई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, शबाना आजमी ने हेमा कमेटी रिपोर्ट के बारे में चर्चा करते हुए कहा, "आपको समझना चाहिए कि भारत में महिलाओं की एक यात्रा रही है। 16वीं से 21वीं सदी तक, वे आगे बढ़ी हैं, मगर उन्हें दबाया भी गया है। महिलाएं भारत में प्रगति और दमन का विरोधाभास हैं, जैसे कि भारत स्वयं।" आगे उन्होंने कहा कि अतीत में दिखाए गए महिलाओं की कहानियों पर फिर से गौर करने और विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म "अर्थ" को फिर से रिलीज किया जाना चाहिए, क्योंकि यह आज भी प्रासंगिक है और इसमें महिलाओं के आंदोलन के बारे में बताया गया है। यह फिल्म महेश भट्ट द्वारा निर्देशित की गई थी, जिसमें महिलाओं की चुनौतियों और उनकी स्वतंत्रता की कहानी को दर्शाया गया है।

1982 में रिलीज हुई इस फिल्म में स्मिता पाटिल, कुलभूषण खरबंदा, मजहर खान, और दिलीप ताहिल जैसे सितारों ने भी अभिनय किया था। दूसरी ओर, हेमा कमेटी की रिपोर्ट मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के खिलाफ हो रहे शोषण को उजागर करती है, जिसके सामने आने के पश्चात् इस इंडस्ट्री में भूचाल आ गया था।

'हमने सोचा, भाड़ में जाए दुनिया', ऐसा क्यों बोली सोनाक्षी सिन्हा?

बॉस लेडी लुक में नजर आई आराध्या बच्चन, ऐश्वर्या राय का भी दिखा अलग अंदाज

ब्लाउज पर सांप-ट्रांसपेरेंट कॉर्सेट, अदाकारा के लुक ने उड़ाए फैंस के होश

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -