'ब्राह्मण बन कर हिन्दू महिला से मिला शाह आलम, 7-8 साल तक किया बलात्कार और फिर...'
'ब्राह्मण बन कर हिन्दू महिला से मिला शाह आलम, 7-8 साल तक किया बलात्कार और फिर...'
Share:

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद जिले में एक हिन्दू महिला से बलात्कार एवं अप्राकृतिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बाल-बच्चेदार पीड़िता का कुछ मामलों को ले कर अपने पति से झगड़ा चल रहा था। इस बीच उसका परिचय शाह आलम नाम के शख्स से हुआ। शाह आलम ने अपना परिचय साहिल के तौर पर बताया था। बाद में उसने शादी का झाँसा दे कर पीड़िता से 7-8 वर्षों तक बलात्कार एवं कुकर्म किया। बाद में वह अपने वादे से मुकरने लगा। उसने पीड़िता की हत्या की भी धमकी दी। पुलिस ने सोमवार (24 जून 2024) को FIR दर्ज कर ली। शाह आलम को गिरफ्त में ले लिया गया है।

यह मामला मोदीनगर थाना इलाके का है। 24 जून (सोमवार) को यहाँ पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में महिला ने बताया कि 7-8 वर्ष पहले उनका अपने पति से कुछ वजहों से संबंध विच्छेद हो गया था। इसी के चलते मोदीनगर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला हासम अली का बेटा शाह आलम पीड़िता के सम्पर्क में आया। शाह आलम ने महिला को विश्वास दिया कि वह इस्लाम त्याग कर हिन्दू धर्म अपनाएगा। साथ ही उसने पीड़िता से शादी का भी वादा किया। महिला को झाँसे में ले कर शाह आलम ने उस से कई बार बलात्कार किया। इस के चलते उसने पीड़िता से अप्राकृतिक सेक्स भी किया। 13 जून को पीड़िता ने शाह आलम से शादी का अपना वादा पूरा करने के लिए कहा। इस पर शाह आलम नाराज हो गया। उसने महिला को धमकी दी एवं बोला, “आइंदा मुझसे शादी की बात मत करना। यदि तू मेरे खिलाफ रिपोर्ट करेगी तो मैं तुम्हारा कत्ल कर दूँगा।” शाह आलम ने इस्लाम छोड़ने से भी मना कर दिया। इस पर पीड़िता बहुत आहत हुई। 

आखिरकार महिला ने सोमवार (24 जून) को पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने शाह आलम के खिलाफ IPC की धारा 376, 377 एवं 506 के तहत FIR दर्ज कर ली। मोदीनगर क्षेत्र के ACP ने बताया कि शाह आलम को गिरफ्त में ले लिया गया है। मामले में जाँच व अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस बीच में पीड़िता ने मीडिया के आगे अपनी बात रखी। पीड़िता का आरोप है कि शाह आलम उस से साहिल नाम से मिला था। तब उसने स्वयं को हिन्दुओं में ब्राह्मण जाति का बताया था। इसी वीडियो में पीड़िता ने आगे शाह आलम की करतूत बताई। उसने कहा, “मैं मोहम्मडन हूँ। मैं तुझ से शादी नहीं करूँगा। यदि तुझे मुझ से शादी करनी है तो गाँव की मस्जिद में जा कर कलमा पढ़।” शाह आलम ने पीड़िता के साथ उसके बच्चों को भी मार डालने की धमकी दी है।

शपथ लेने के बाद DMK सांसदों ने लगाए- 'उदयनिधि स्टालिन जिंदाबाद के नारे', BJP ने साधा निशाना

'जय फिलिस्तीन' बोलने पर ओवैसी के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, उठी सदस्यता खत्म करने की मांग

गले पर छूरी रख देंगे तो भी भारत माता की जय नहीं बोलूंगा, कहने वाले ओवैसी ने संसद में लगाया 'जय फिलिस्तीन' का नारा, जानिए क्यों ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -