बाल-बाल बचे कांग्रेसी नेता, गया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

बाल-बाल बचे कांग्रेसी नेता, गया में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
Share:

गया : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरुर विमान हादसे में बाल-बाल बचे। बिहार के गया में यात्रियों से भरी एयर इंडिया की प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खबरों के अनुसार, एयर इंडिया के विमान एआई 433 ने गया से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के 8 मिनट बाद ही विमान में तकनीकी खराबी की बात सामने आ गई।

विमान की गया में इमरजेंसी लैंडिंग कराकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। विमान में 127 यात्रियों के अलावा 7 क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरुर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया पहुंचे थे।

इस घटना के बाद थरुर के ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होना पड़ा। फिलहाल विमान में क्या खराबी थी, इसकी जानकारी नहीं है। जांच के आदेश दिए गए है।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -