'घरजमाई चाहते हैं शत्रुघ्न सिन्हा', खुद बेटी सोनाक्षी ने किया खुलासा

'घरजमाई चाहते हैं शत्रुघ्न सिन्हा', खुद बेटी सोनाक्षी ने किया खुलासा
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर स्टार्स सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 'टॉक ऑफ द टाउन' बनी हुई है। बॉलीवुड के लव बर्ड्स 23 जून को हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं। सोनाक्षी-जहीर की शादी की चर्चा के बीच अब अभिनेत्री का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पिता नहीं चाहते कि वो कभी ससुराल जाएं।

इसी इंटरव्यू में सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा ने पति शत्रुघ्न सिन्हा को एक कंजर्वेटिव पिता बताया था। दरअसल, वर्ष 2012 में सोनाक्षी अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ सिमी ग्रेवाल के शो में पहुंची थीं। शो में पूनम ने पति शत्रुघ्न के बारे में कहा था- हर एक पिता की भांति वो भी कंजर्वेटिव हैं, मैं कहूंगी शायद उनसे भी ज्यादा। क्योंकि वो जिस बैकग्राउंड से आते हैं उसके कारण वो अपनी बेटी को लेकर थोड़ा एक्स्ट्रा कंजर्वेटिव हैं।

पिता के बारे में चर्चा करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा था- हर पिता अपनी बेटी को लेकर परेशान रहता है। वो नहीं चाहते कि मैं अपने पति के घर जाऊं, बल्कि वो मेरे पति को हमारे घर में लाना चाहते हैं। सोनाक्षी ने कहा था कि उनके पिता ऐसा घर बनाना चाहते हैं जहां वो अपने पति के साथ रह सकें। बता दें कि पिछले दिनों बेटी की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि उन्हें सोनाक्षी की शादी के बारे में कोई खबर नहीं है। हालांकि, उनकी बेटी जब भी शादी करेंगी वो बारात में अवश्य डांस करेंगे।

इस दिन रिलीज़ होगा Mirzapur Season 3 का ट्रेलर, गोलू गुप्ता ने कहा- 'आप भौकाल मचाएंगे'

रिलीज हुआ JNU पर बनी फिल्म का ट्रेलर, अहम रोल में दिखे उर्वशी रौतेला-रव‍ि किशन

'मुझे इंडस्ट्री से दुख पहुंचा है', अमित साध ने बयां किया दर्द

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -