पुलिस गिरफ्त में आया शीला दीक्षित का दामाद

पुलिस गिरफ्त में आया शीला दीक्षित का दामाद
Share:

बेंगलुरू : अपनी पत्नी के साथ मारपीट और धोखाधड़ी के मामले में इमरान नामक एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लिया गया है। इमरान पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का दामाद है और उसके खिलाफ उसकी पत्नी और शीला दीक्षित की बेटी लतिका ने मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाते हुये उसे बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार इमरान के खिलाफ उनकी पत्नी लतिका ने पुलिस में मामला दर्ज कराया था। हालांकि बताया गया है कि इमरान ने पुलिस पर दबाब भी बनाया था, बावजूद इसके पुलिस ने उसे हर हालत में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली।

जानकारी मिली है कि घरेलू हिंसा और धोखाधड़ी करने के बाद से ही लतिका और इमरान बीते दस माह के अधिक समय से अलग-अलग रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि इमरान की गिरफ्तारी की जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को दे दी गई है।

भ्रष्टाचार के घेरे में आई शीला दीक्षित

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -