रिलीज हुआ श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की स्त्री 2 का टीजर, इस अवतार में नजर आए स्टार्स
रिलीज हुआ श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव की स्त्री 2 का टीजर, इस अवतार में नजर आए स्टार्स
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टार्स श्रद्धा कपूर एवं राजकुमार राव की फिल्म स्त्री वर्ष 2018 में आई थी। इस फिल्म के पश्चात् से हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का अलग ही क्रेज देखने को मिला। इसका ताजा उदाहरण है फिल्म मुंज्या। इस फिल्म ने रिलीज के 3 सप्ताह के अंदर ही 100 करोड़ रुपये विश्वभर में कमा लिए हैं। अब कुछ वक़्त पश्चात् ही प्रशंसकों को एक और हॉरर-कॉमेडी फिल्म देखने को मिल सकती है। श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 का टीजर आ गया है। आइये आपको बताते हैं कि फिल्म का टीजर कैसा है।

वही बात यदि श्रद्धा कपूर की फिल्म की करें तो इस फिल्म के पहले भाग ने प्रशंसकों का खूब मनोरंजन किया था। टीजर को खूब पसंद किया गया था। अब इस फिल्म के तर्ज पर ही दूसरा पार्ट बनाया गया है। 6 वर्ष पश्चात् स्त्री की वापसी हो रही है। और श्रद्धा कपूर ने इसका टीजर भी साझा कर लिया है। टीजर में देखा जा सकता है कि इस बार स्त्री का खौफ पहले से अधिक दिखाई दे रहा है। पिछली बार स्त्री के प्रकोप को हंसी-मजाक में लोगों ने टाल दिया। किन्तु इस बार स्त्री और भी पावरफुल हो गई है। अब देखने वाली बात होगी कि स्त्री का ये खौफ दर्शकों को कितना रास आता है।

वही इस बार फिल्म में तमन्ना भाटिया की भी एंट्री है। फिल्म का टीजर साझा करने के साथ लिखा गया- इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक। 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के दिन लेजेंड की वापसी हो रही है। फिल्म के बारे में चर्चा करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा- ओ स्त्री जल्दी आना। एक दूसरे शख्स ने लिखा- स्त्री हम सभी की पसंदीदा है। इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। बात यदि फिल्म की करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना का भी महत्वपूर्ण किरदार होगा।

किशोर कुमार के गानों पर बैन, मनोज कुमार-देव आनंद की फिल्मों पर रोक..! बॉलीवुड पर भी पड़ा था 'इमरजेंसी' का बुरा असर

सामने आई कंगना रनौत की इमरजेंसी की रिलीज डेट, जानिए किस दिन आ रही है इंदिरा गांधी की बायोपिक?

सोनाक्षी सिन्हा को देख रेखा ने किया कुछ ऐसा, वायरल हो गया VIDEO

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -