वाॅशिंगटन। नासा ने मंगल को लेकर रोवर क्यूरियोसिटी यान अंतरिक्ष में भेजा है। इस यान द्वारा मंगल ग्रह की सतह पर एक अनोखा पत्थर तलाशा गया है। दरअसल आकार में यह पत्थर एक गोल्फ की गेंद जैसा है। इस पत्थर को लेकर जानकारी मिली है कि यह एक तरह से उल्कापिंड का भाग था और यह लाल ग्रह के आकाश से गिरा था। इस पत्थर को खोज के बाद एग राॅक नाम दिया गया है। नासा ने इस मामले में कहा है कि पृथ्वी पर अंतरीक्ष से गिरे उल्कापिंड आयरन और निकल तत्व के बने हैं।
मंगल की धरती पर पहले भी इस तरह के उदाहरण देखने को मिले हैं। दरअसल यह पहला ऐसा अवसर है जब एग राॅक का अध्ययन लेज़र युक्त स्पेक्ट्रोमीटर से हुआ है। वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया है कि क्यूरियोसिटी के मास्ट कैमरे से जो तस्वीरें लगी गई हैं। उनमें मंगल ग्रह को लेकर आश्चर्यजनक जानकारी सामने आई है।
चेमकैम के दल और सदस्य येज़ मेसलिन ने कहा कि इसका आकार, रंग और प्रकृति ने वैज्ञानिकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। दरअसल मंगल को लेकर मंगल विज्ञान प्रयोगशाला परियोजना के वैज्ञानिक रोवर की गतिविधियोें का संचालन कर रहे हैं और इससे होने वाले अध्ययनों को कलेक्ट करते हैं। वैज्ञानिक चेमकैम के दल में पियरे येज मेसलिन भी एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक हैं।