भाभी ने काट दिया ननद का प्राइवेट पार्ट, चौंकाने वाली है वजह

भाभी ने काट दिया ननद का प्राइवेट पार्ट, चौंकाने वाली है वजह
Share:

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां ननद और भाभी के बीच मारपीट हुई। ननद ने अपनी भाभी पर आरोप लगाया है कि उसने दांत से उसके निजी अंग को काटा। इसके अतिरिक्त, पीड़िता का कहना है कि उसके भाई ने भी उसके साथ मारपीट की। दिल्ली पुलिस ने बताया, 23 अगस्त की रात 8 बजे जेपीसी हॉस्पिटल से एक कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया कि एक महिला हॉस्पिटल में भर्ती है तथा उसके निजी अंग पर काटने के निशान हैं। महिला ने अपनी भाभी पर यह आरोप लगाया है। 

घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात आरम्भ की। पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसका अपनी भाभी से कपड़े धोने एवं सुखाने को लेकर झगड़ा हुआ था। फिर भाभी ने अपने पति, जो कि पीड़िता का भाई है, को बुला लिया। भाई ने आते ही लात और मुक्कों से उसकी पिटाई आरम्भ कर दी। इसी के चलते उसकी भाभी ने उसके निजी अंग पर जोर से काट दिया।

यह घटना खजूरी क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी की है। पुलिस ने इस शिकायत पर खजूरी खास थाने में FIR दर्ज कर तहकीकात आरम्भ कर दी है। पुलिस ने बताया, जब उनकी टीम आरोपी के घर पहुंची, तो वहां ताला लगा हुआ था। घटना के पश्चात् से भाभी शीरीन और भाई शोएब फरार हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। फिलहाल, पीड़िता का उपचार हॉस्पिटल में चल रहा है।

आज देश को 3 वंदे भारत की सौगात देंगे पीएम मोदी, जानिए रुट और टाइम

अब बंगाल के मेदनीपुर कॉलेज में बवाल, TMC नेता मुस्तफिजुर के उत्पीड़न से छात्राएं परेशान

केरल सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, INDIA गठबंधन के साथी हैं दोनों दल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -