महाराष्ट्र और दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, तेजी से बढ़ रही मृत्यु दर

महाराष्ट्र और दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा कोरोना, तेजी से बढ़ रही मृत्यु दर
Share:

मुंबई: कोविड महामारी का प्रकोप और भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोविड के 1,68,912 नए केस सामने आए हैं और 904 मरीजों की मौत हुई हैं। देश में कुल सक्रीय मामले 12,01,009 हो गए हैं। वहीं, अभी तक 1,21,56,529 मरीज ठीक हो गए हैं। मौत के 904 नए केसों  के साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,70,179 हो गई है। वहीं देश में कुल मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1,35,27,717 पर पहुंची है।

महाराष्ट्र और दिल्ली में कितने नए मामले: जंहा इस बात का पता चला है कि महाराष्ट्र में कोरोना के 51,751 नए केस दर्ज किए गए हैं। जिसके अतिरिक्त राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के चलते 258 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोविड से मृत्यु दर 1।68 फिसद हो गई है। यहां फिलहाल 32,75,224 लोग होम क्वारंटीन हैं और 29,399 इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 5,64,746 हो गई है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच महाराष्ट्र में लॉकडाउन का खतरा बरकरार है। इस दौरान महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सीएम से मीटिंग के उपरांत पत्रकार परिषद में कहा कि महाराष्ट्र में कोरोना महामारी को देखते हुए जल्द ही लॉकडाउन लगाया जाने वाला है।

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड के रिकॉर्ड 11,491 नए केस सामने आए हैं। वहीं 5 दिसंबर के बाद सबसे अधिक 72 मरीजों की जान गई है। इससे पहले राजधानी दिल्ली में 5 दिसंबर 77 मरीजों की जान चली गई है। सूबे में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 12।44 प्रतिशत हो गया है। दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या भी 38,000 के पार हो गई है। दिल्ली में नाइट कर्फ्यू जारी है।

पीएम मोदी ने दी हिन्दू नववर्ष, नवरात्री और बैसाखी की बधाई, जलियांवाला के शहीदों को किया नमन

नोएडा में कार से मिले इतने लाख, पंचायत चुनाव में इस्तेमाल का शकलखनऊ के कैंट एरिया में लाशे मिलने से मचा हाहाकार, जांच में जुटी पुलिस

कोरोना से बिगड़े देश के हाल, 24 घंटों में संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख 60 हजार के पारकार में मिली युवक-युवती की लाश, प्रेम प्रसंग में ख़ुदकुशी करने का शक

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -