थप्पड़ मारे, जूतों से पीटा..! AAP विधायक ने दिल्ली के सरकारी कर्मचारी से की मारपीट

थप्पड़ मारे, जूतों से पीटा..! AAP विधायक ने दिल्ली के सरकारी कर्मचारी से की मारपीट
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के एक कर्मचारी, सतपाल सिंह, ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। यह घटना बुधवार रात की है जब त्रिपाठी, जो मॉडल टाउन से विधायक हैं, 20-25 लोगों के साथ कल्याण विहार में स्थित सीवेज पंपिंग स्टेशन पर पहुंचे। सतपाल सिंह, जो 59 साल के हैं, वहां काम कर रहे थे। त्रिपाठी ने उनसे सीवेज के पानी के निकास के बारे में जानकारी मांगी।

सतपाल सिंह के मुताबिक, उन्होंने त्रिपाठी को बताया कि पंप चालू है, लेकिन सीवेज का पानी निकल गया है या नहीं, यह उनकी जिम्मेदारी नहीं है। इस जवाब पर त्रिपाठी ने उन्हें थप्पड़ मारा और फिर जूते से भी मारा, जिससे सतपाल जमीन पर गिर गए। त्रिपाठी के साथ आए लोगों ने भी सतपाल सिंह को पीटना शुरू कर दिया। सतपाल का आरोप है कि कोई भी उनकी मदद के लिए नहीं आया और पुलिस को भी घटना के काफी देर बाद सूचित किया गया।

सतपाल सिंह को बाद में इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। एफआईआर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है, जिनमें सरकारी काम में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने और गंभीर चोट पहुंचाने जैसे आरोप शामिल हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब AAP विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी पर इस तरह मारपीट का आरोप लगा है। इससे पहले 2023 में अखिलेश पति त्रिपाठी ने एक दलित लॉ स्टूडेंट को भी पीटा था, जिस मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी भी करार दिया था। 

गरबा आयोजकों के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, दिए ये आदेश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस ने दिल्ली बुलाकर फटकारा, लागू किया था 'योगी' वाला आदेश

'अब्बासी' लड़के ने 'अंसारी' लड़की से किया निकाह, फिर जो हुआ वो रूह कंपा देगा...

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -