जहां वह जाती है अकेली, चला आता है सांप

जहां वह जाती है अकेली, चला आता है सांप
Share:

नई दिल्ली : एक महिला जहां-जहां भी जाती है, एक सांप उसके पीछे पड़ जाता है। ऐसा एक बार नहीं बल्कि बार-बार हुआ है, इसलिये महिला को घर के लोग अकेला छोड़ने से भी डरने लगे है। इतना ही नहीं महिला को सांप ने पांच बार डंस भी लिया है। मामला उत्तराखंड का बताया गया है।

जानकारी मिली है कि संगीता नामक महिला के ससुर ने घर में घुसे एक सांप को मार दिया था, बस इसके बाद से ही सांप संगीता के पीछे पड़ने लगे है। संगीता का दावा है कि वह कहीं भी जाती है, सांप उसके पीछे आ जाता है। हालांकि उसका यह भी कहना है कि अकेली रहने पर ही सांप उसे सताता है, इसलिये घर के लोग अब संगीता को अकेला नहीं छोड़ रहे है।

पांच बार बच गई जान

संगीता के परिजनों ने बताया कि सांप ने उसे पांच बार डंसा है, लेकिन पांच बार ही उसकी जान बच गई। क्योंकि जितनी बार भी संगीता को सांप ने डंसा, उतनी बार तुरंत ही उसे अस्पताल ले जाया गया और चिकित्सकों ने उसकी जान बचा ली।

मॉडल को डसने से सांप की ही हो गई मौत

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -