बांदीपोरा में हिमस्खलन से 3 जवान लापता
बांदीपोरा में हिमस्खलन से 3 जवान लापता
Share:

बांदीपोरा। जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा में नियंत्रण रेखा के मनी पोस्ट व बगतौर के गुरेज सेक्टर में भूस्खलन के बाद कुछ जवान लापता हो गए। इन जवानों को तलाशने हेतु रेस्क्यू आॅपरेशन चलाया जा रहा है। गुरेज सेक्टर में तो अभी भी बर्फबारी जारी है। बर्फबारी से सीमा क्षेत्र में तैनात कुछ जवान प्रभावित हुए हैं। ये जवान लापता हैं। ऐसे में इन्हें तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। लापता जवानों की संख्या 3 बताई जा रही है।

बर्फबारी के साथ क्षेत्र में हिमस्खलन की जानकारी भी सामने आई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 के प्रारंभ में भी गुरेज सेक्टर में बर्फबारी के चलते 15 जवान शहीद हो गए थे। जो जवान लापता थे उन्हें लेकर खोज की गई थी मगर इन जवानों के शव ही मिल सके थे। मौजूदा समय में बर्फबारी के चलते श्रीनगर - जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

जिसके बाद, कश्मीर घाटी से देश का संपर्क टूट गया है। इस मामले में जानकारी सामने आई है कि श्रीनगर - जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। बर्फबारी होने के चलते कई उड़ाने रद्द हो गई हैं। हवाई यातायात पर इसका सबसे अधिक असर हुआ है। हवाईअड्डे के अधिकारियों ने जानकारी दी और कहा कि बर्फबारी से विज़ीबलिटी कम हो गई है। जिसके कारण विमान सेवा रद्द कर दी गई है।

कश्मीरी ने क्या कहा गुजरात चुनाव में?

देखें मौसम की पहली बर्फ बारी के फोटो

पुलिस को मिले सैनिक की हत्या के सुराग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -