तो एल्विश यादव को हो सकती है 20 साल की जेल!

तो एल्विश यादव को हो सकती है 20 साल की जेल!
Share:

रेव पार्टी में सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में घिरे मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुसीबतें तब बढ़ गईं जब यह पुष्टि हुई कि इस पार्टी में सांपों के जहर का उपयोग हुआ था। इस मामले में नोएडा पुलिस ने रविवार को एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि 17 फरवरी को एल्विश यादव ने नोएडा पुलिस पर तंज कसा था। जयपुर से आई FSL रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि जो सैंपल भेजे गए थे, उनमें कोबरा के करैट प्रजाति के सांपों का जहर था। इसके अध्ययन के लिए 6 सदस्यीय टीम बनाई गई। 

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर एल्विश ने कहा था कि पुलिस ने सड़क से सपेरों को पकड़ा एवं उन पर रेव पार्टी में सम्मिलित होने का आरोप लगा दिया। खुली चुनौती देकर उसने रेव पार्टी में उपस्थित होने की बात साबित करने को बोला था। इतना ही नहीं, उसने यह भी कहा था कि यदि नोएडा पुलिस ने इल्जाम साबित कर दिया तो वह कपड़े खोलकर नाचेगा। जयपुर से आई FSL रिपोर्ट के अध्ययन के लिए 6 सदस्यीय टीम बनाई गई। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत जितने भी केस देशभर में दर्ज हुए, उनका भी अध्ययन किया इससे सारे तथ्य और सबूत जुटाए जा सकें।

कब क्या हुआ?
03 नवंबर 2023 : PFA के सदस्य ने एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया।  
07 नवंबर 2023 : नोटिस प्राप्त होने के बाद एल्विश यादव देर रात नोएडा सेक्टर-20 थाने में पहुंचा।  
17 फरवरी 2024 : एल्विश यादव ने PFA सदस्यों पर उगाही का इल्जाम लगाया।  
17 मार्च 2024 : नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

कानून के जानकारों के मुताबिक, सांपों का जहर सप्लाई करने एवं विष का कारोबार करने के आरोप में यूट्यूबर एल्विश यादव के विरुद्ध कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कई धाराएं बढ़ाई हैं। इनमें NDPS 8, 20, 27, 27ए, 29, 30, 32 सम्मिलित है। इन धाराओं के तहत यदि एल्विश यादव दोषी पाए जाते हैं तो 20 वर्षों तक की सजा हो सकती है। इसके साथ उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

शादी के बंधन में बंधे पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा, सामने आई दिल छू लेने वाली तस्वीरें

शादी को लेकर सलमान खान ने अरबाज को दी थी ये सलाह

क्या राजनीति में जाने वाले हैं रणदीप हु्ड्डा?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -