वीर सिपाही की बहन का सरकार से सवाल

वीर सिपाही की बहन का सरकार से सवाल
Share:

जम्मू : भारतीय सीमा क्षेत्र के आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा की जाने वाली फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल के कांस्टेबल गुरनाम सिंह घायल हो गए। गुरनाम सिंह को गोली लगी है और उनकी हालत गंभीर है। उन्हें चिकित्सालय में उपचार दिया जा रहा है। मगर उनकी हालत अभी खराब है। ऐसे में उनकी बहन ने सवाल किए हैं कि उन्हें उपचार के लिए विदेश में क्यों नहीं भेजा जा रहा है? मंत्री जा सकते हैं लेकिन एक सैनिक क्यों नहीं?

दरअसल 26 वर्ष के गुरनाम सिंह सीमा सुरक्षा बल के वीर जवान हैं और 6 वर्ष पूर्व सीमा सुरक्षा बल में सम्मिलित हुए थे। उनके परिवार का आर्थिक दबाव उन्हीं पर है। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गुरूवार को इस क्षेत्र में 6 आतंकियों के दल की घुसपैठ के बड़े प्रयास को असफल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार गुरनाम जम्मू के चिकित्सालय में अपनी जंग लड़ रहे हैं।

गुरनाम के माता-पिता जम्मू में हैं इस मामले में सीमा सुरक्षा बल के आईजी डीके उपाध्याय ने कहा कि वे गुरनाम की वीरता की तारीफ करते हुए यह कह रहे हैं कि कांस्टेबल गुरनाम ने ही आतंकियों को रोका और आतंकी पीछे हट गए। गुरनाम ने अपनी जान की परवाह नहीं की और वे आतंकियों को रोकने का प्रयास करते रहे।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -