प्रियंका चोपड़ा के पार्टनरशिप तोड़ते ही ‘सोना’ पर लगने जा रहा है ताला

प्रियंका चोपड़ा के पार्टनरशिप तोड़ते ही ‘सोना’ पर लगने जा रहा है ताला
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अदाकार प्रियंका चोपड़ा एक बेहतरीन अभिनेत्री होने के साथ-साथ बिजनेस की भी काफी समझ रखती हैं। फिल्मों के अतिरिक्त भी वह कई और तरीके से पैसे कमाती हैं। फिर चाहे वो कोई इन्वेस्टमेंट हो या फिर कोई बिजनेस। कुछ महीनों पहले तक प्रियंका न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट ‘सोना’ की पार्टनर हुआ करती थीं। मगर इस होटल के साथ वह अपनी पार्टनरशिप को पहले ही समाप्त कर चुकी हैं। अब इसी बीच खबर सामने आई है कि इस रेस्टोरेंट को बंद किया जा रहा है।

न्यूयॉर्क रेस्टोरेंट ‘सोना’ में भारत के खाने का स्वाद विदेश में भी सर्व किया जाता था। अक्सर इस रेस्टोरेंट में लोकप्रिय और बड़ी-बड़ी हस्तियां शिरकत किया करती थी। प्रियंका ने इसकी शुरुआत करने से पहले अपने परिवार के साथ एक विशेष पूजा भी रखी थी। अब घोषणा की गई है कि 30 जून ‘सोना’ का आखिरी दिन होने वाला है। घोषणा के साथ एक पोस्ट भी साझा किया गया है। पोस्ट में लिखा है कि, तीन से अधिक शानदार वर्षों के पश्चात्, सोना बंद होने जा रहा है। हमारे दरवाजे पर आने वाले हर व्यक्ति के प्रति हमारे मन में बहुत आभार है। आपकी सेवा करना हमारे लिए सबसे बड़े सम्मान की बात है।” 

इसमें आगे बताया गया है कि, “SONA की आखिरी सर्विस रविवार, 30 जून का ब्रंच होगी।” 3 वर्ष पहले 2021 में, प्रियंका ने अपने दोस्त मनीष गोयल के साथ न्यूयॉर्क सिटी में इस रेस्टोरेंट को साझेदारी में ओपन किया था। 2 वर्ष गुजर जाने के पश्चात् प्रियंका चोपड़ा ने अपने दोस्त के साथ ‘सोना’ की पार्टनरशिप को समाप्त कर दिया। प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री ने 2023 में सोना के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर दी थी। प्रियंका के रिप्रेजेंटेटिव का इस खबर पर बयान सामने आया है। उनका कहना है कि ”सोना को अपनी जिंदगी में लेकर आना उनके करियर में हमेशा एक गौरवपूर्ण और महत्वपूर्ण क्षण था। प्रियंका ने हमेशा कहानी कहने के माध्यम से भारतीय संस्कृति को सामने लाने की कोशिश की है।”

प्रेग्नेंट दीपिका की मदद के लिए भिड़े प्रभास और अमिताभ, वायरल हुआ VIDEO

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी पर मशहूर एक्टर ने ली चुटकी, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

पति रणवीर संग 'कल्कि 2898 AD' के प्री रिलीज इवेंट में पहुंची दीपिका पादुकोण, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -