सोनाक्षी बनी 'फराहनाज खान', प्यार के लिए बदला धर्म
सोनाक्षी बनी 'फराहनाज खान', प्यार के लिए बदला धर्म
Share:

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला ने अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ हिन्दू धर्म अपना लिया। महिला ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ एक हिन्दू युवक से शादी भी कर ली। वह बहुत समय से हिन्दू युवक के साथ रह रही थी। महिला का एक बच्चा भी है। उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर स्थित सुमन आश्रम में विधि विधान से मुस्लिम महिला एवं हिन्दू युवक की शादी संपन्न हुई। हालांकि परिवार के लोग इस मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हुए। 

उज्जैन की फरहानाज खान अब सोनाक्षी चौबे के नाम से पहचानीं जाएंगी। रविवार को उन्होंने हिन्दू धर्म अपना लिया। फरहानाज खान ने अपने साथ अपनी 10 वर्षीय बेटी जारा को भी हिन्दू धर्म में सम्मिलित कराया। उसका नया नाम जान्हवी रखा गया है। हिन्दू धर्म अपनाने के पश्चात् सोनाक्षी ने हिन्दू युवक अनिकेत के साथ शादी कर ली। वह अनिकेत के साथ 3 सालों से रह रही थी। दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों ने शादी के लिए मोनी तीर्थ आश्रम पर संपर्क किया तथा महाराज से विवाह करने की अनुमति मांगी। शादी के लिए मुस्लिम महिला को हिन्दू रीतिरिवाज से शादी करने के साथ धर्म अपनाने कही गई तो वह आसानी से मान गई। फिर उसने उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर के पास स्थिति मौन तीर्थ में रविवार को हिन्दू धर्म अपना लिया। मौन तीर्थ के महामंडलेश्वर सुमनानंद ने फरहानाज खान को हिन्दू धर्म में स्वीकार किया। 

यहीं पर अनिकेत चौबे ने फरहानाज अब सोनाक्षी से शादी रचा ली। महिला का नया नाम अब सोनाक्षी चौबे है। उसकी 10 वर्षीय पुत्री जारा का नया नाम जाह्नवी रखा गया है। संत सुमन आनंद ने बताया कि महिला और युवक दोनों उज्जैन के ही रहने वाले हैं। महिला का कई साल पहले निकाह हुआ था। उसकी एक 10 वर्षीय बेटी भी है। हालांकि कुछ वर्ष पहले ही उसका तलाक हो गया। वह अपनी बेटी के साथ रह रही थी। इसी के चलते वह ऑटो चालक अनिकेत के संपर्क में आई थी। अनिकेत ने फराह को सोनाक्षी के रूप में अपनी पत्नी और उसकी बेटी को अपनी पुत्री स्वीकार किया है। महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरी महाराज ने कहा कि हिन्दू धर्म में सभी के लिए दरवाजे खुले हैं। सनातन में संस्कार है जिसे पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। दोनों ने पूरी प्रक्रिया के लिए नोटरी करा कर रजिस्टर कागज भी हासिल कर लिए हैं।

पहले से थी दंगे की तैयारी ! ईदगाह के आसपास घरों की छत से मिले 2 ट्राली पत्थर, यहीं भड़की थी हिंसा

द्विपक्षीय बैठक करने UAE पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, BAPS हिन्दू मंदिर का भी किया दौरा

'सदन में नाटक और नारेबाजी नहीं, 140 करोड़ लोगों पर सार्थक बात हो..', संसद सत्र से पहले विपक्ष से PM की अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -