पति जहीर के साथ सोनाक्षी ने की गणपति की आरती, वीडियो देख झूमे फैंस

पति जहीर के साथ सोनाक्षी ने की गणपति की आरती, वीडियो देख झूमे फैंस
Share:

देशभर में इस समय गणेशोत्सव की धूम है। 7 सितंबर को भक्त गणेशजी को अपने घर लेकर आए। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बॉलीवुड सितारों ने भी गणपति का धूमधाम से स्वागत किया। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, सारा अली खान एवं अन्य स्टार्स ने इस उत्सव को प्रत्येक वर्ष की भांति मनाया। हाल ही में शादीशुदा सोनाक्षी सिन्हा ने भी इस गणेशोत्सव को अपने पति जहीर इकबाल के साथ मनाया। इस के चलते कुछ लोगों ने धर्म को लेकर उन्हें नसीहत दी, जबकि कई प्रशंसकों ने उनके समर्थन में आवाज उठाई। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को शादी की थी। 

शादी के पश्चात् यह उनका पहला गणेश चतुर्थी है, जो उनके लिए बेहद खास है। इस मौके पर सोनाक्षी एवं जहीर दोनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं गणपति का अपने घर में स्वागत किया। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पति जहीर के साथ गणपति की आरती करती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ने वीडियो के साथ लिखा, “प्यार तब और बढ़ जाता है जब पार्टनर्स एक-दूसरे की भावनाओं और मान्यताओं की इज्जत करते हैं। शादी के बाद हमारे पहले गणपति।” उनकी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है। कई लोग उन्हें गणेशोत्सव की बधाई दे रहे हैं। शादी के समय सोनाक्षी को मुस्लिम लड़के से शादी करने को लेकर जमकर ट्रोल किया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करके सोनाक्षी ने उन ट्रोल्स को चुप करा दिया जो उनके अलग-अलग धर्मों को लेकर टिप्पणी कर रहे थे। इस पोस्ट पर भी कुछ निगेटिव कमेंट्स आए हैं, किन्तु पॉजिटिव कमेंट्स ने उन लोगों को जवाब दिया। फैंस ने कपल के एक-दूसरे की मान्यताओं को स्वीकार करने के फैसले की प्रशंसा की। 

प्यार में मिला धोखा! अब सालों बाद इस हीरो के प्यार में पड़ी एक्ट्रेस

रिलीज हुआ 'जिगरा' का टीजर, आलिया भट्ट ने जीता फैंस का दिल

बर्थडे पर बड़ा ऐलान करने जा रहे अक्षय कुमार, पोस्ट ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -