पति संग सोनाक्षी सिन्हा ने किया रोमांटिक डांस

पति संग सोनाक्षी सिन्हा ने किया रोमांटिक डांस
Share:

टीवी के चर्चित डांसिंग रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 4 के आगामी एपिसोड में बॉलीवुड के लवेबल कपल, ज़हीर इकबाल एवं सोनाक्षी सिन्हा, गेस्ट के रूप में दिखाई देंगे। सोनाक्षी और ज़हीर के साथ सभी कंटेस्टेंट्स जश्न-ए-इश्क का जश्न मनाएंगे। शो में ईशानी की इमोशनल परफॉर्मेंस देखकर सोनाक्षी भावुक हो गईं। ईशानी ने अपने एक्ट को मां-बेटी के रिश्ते को समर्पित किया था, जिसमें यह दिखाया गया कि कैसे एक बेटी शादी के पश्चात् अपनी मां का साथ छोड़कर एक नई गृहस्थी बसाती है।

वही इस परफॉर्मेंस में मां के जज्बातों को खूबसूरती से पेश करने का प्रयास किया गया था, जिसे देखकर सोनाक्षी की आंखें भर आईं। शो के प्रोमो में सोनाक्षी को अपने आंसू पोंछते हुए देखा गया। उन्होंने ईशानी के परफॉर्मेंस की खूब प्रशंसा की तथा कहा, "यह एक बेहद खूबसूरत परफॉर्मेंस थी।" इसके अतिरिक्त, ज़हीर और सोनाक्षी ने शो में अपनी लव स्टोरी एवं शादी को लेकर भी बातें कीं। दोनों ने स्टेज पर एक रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस भी दिया।

इंडियाज बेस्ट डांसर 4 को दर्शकों से भरपूर प्यार प्राप्त हो रहा है। प्रत्येक एपिसोड में निर्माता नई-नई थीम्स पेश करने का प्रयास करते हैं। शो को करिश्मा कपूर, गीता कपूर और टेरेंस लुईस जज कर रहे हैं। वर्षों पश्चात् करिश्मा कपूर को स्क्रीन पर देखकर प्रशंसक बहुत खुश हैं।

‘अय्याशी का अड्डा है’ सलमान खान का फार्म हाउस! एक्टर ने दिया ये जवाब

बिग बॉस में नजर आएंगी अक्षय कुमार की ये हीरोइन! खुद किया खुलासा

इस दिवाली पर लगने जा रही है अब तक की सबसे बंपर सेल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -