ओलिंपिक पदक विजेता 'विवेक सागर' से मिलकर भावुक हुईं खेलमंत्री यशोधरा राजे, छलके आंसू

ओलिंपिक पदक विजेता 'विवेक सागर' से मिलकर भावुक हुईं खेलमंत्री यशोधरा राजे, छलके आंसू
Share:

नई दिल्ली: ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर गुरुवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे. इस दौरान हवाई अड्डे पर विवेक का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ. राज्य की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया खुद विवेक का स्वागत करने के लिए पहुंचीं. विवेक सागर ने टोक्यो ओलंपिक में जीता गया कांस्य पदक यशोधरा राजे सिंधिया को सौंपा. इसे खेल मंत्री ने अपने माथे से लगाया, फिर विवेक को पहनाया. इस दौरान यशोधरा राजे भावुक नज़र आईं. 

वहीं, राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी विवेक सागर से मुलाकात की. सीएम चौहान ने शॉल श्रीफल देकर विवेक सागर का सम्मान किया. उन्होंने विवेक सागर से कहा, 'बहुत-बहुत बधाई विवेक, अभिनंदन आपका, अभी आपको और भी रिकॉर्ड तोड़ने हैं'. बता दें कि विवेक मध्य प्रदेश के इटारसी के रहने वाले हैं. आज राज्य सरकार विवेक का सम्मान करेगी. उन्हें सरकार की तरफ से 1 करोड़ रुपये की राशि भी प्रदान की जाएगी. 

जब विवेक सागर से सवाल किया गया कि क्या अगली बार उनकी टीम स्वर्ण पदक लाएगी. तो उन्होंने कहा कि,  जी हां, मैं मेडल का कलर चेंज करना चाहूंगा. उनकी इस बात पर खेल मंत्री ने खुशी प्रकट करते हुए तालियों से विवेक की बात का समर्थन किया. सिंधिया ने कहा कि, अब शुरुआत तो हो चुकी है. विवेक सागर ने आसमान को छू लिया. दूसरे खिलाडियों के लिए विवेक आइडियल बन गए हैं. अन्य खिलाड़ियों को चाहिए कि वो भी विवेक सागर जैसे आसमान को छुए.

क्यों मनाया जाता है अतंर्राष्ट्रीय युवा दिवस? जानिए इसका इतिहास

उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा परियोजनाओं से सृजित होगा रोजगार

BSE ने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध प्रतिभूतियों को लेकर दिया स्पष्टीकरण

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -