श्रीलंकाई नौसेना ने फिर 8 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, जब्त की नाव

श्रीलंकाई नौसेना ने फिर 8 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, जब्त की नाव
Share:

चेन्नई: तमिलनाडु के एक मछली पकड़ने वाले बंदरगाह से श्रीलंका के जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे 8 मछुआरों को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया। मछुआरे सुबह-सुबह ही धनुषकोडी और थलाईमन्नार के पास मछली पकड़ रहे थे, इसी दौरान श्रीलंकाई नौसेना की गश्ती नौकाओं ने उन्हें घेर लिया, आठ मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी नाव भी जब्त कर ली।गिरफ्तार मछुआरों को मन्नार मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।

रामेश्वरम के मत्स्य पालन के सहायक निदेशक ने जानकारी दी है कि, "कल रामेश्वरम से 430 मशीनी नौकाएं मछली पकड़ने के लिए समुद्र में उतरीं। इनमें से एक नौका को आठ चालक दल के सदस्यों सहित श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ लिया।" अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के नाम पर 72 दिनों में श्रीलंकाई नौसेना ने कम से कम 163 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक बातचीत के बाद सभी गिरफ्तार मछुआरों को समूहों में रिहा किया जा रहा है।

ऐसी गिरफ्तारियों के कारण तमिलनाडु के रामनाथपुरम, नागपट्टिनम और पुदुकोट्टई में मछली पकड़ने का उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है और मछुआरे श्रीलंका और भारत के बीच कूटनीतिक वार्ता के जरिए स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

20 हज़ार पक्षियों को मारने जा रही ओडिशा सरकार, राज्य में नई बीमारी का प्रकोप

शराब घोटाले में कविता को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

हिन्दू नामों से अकाउंट खुलवाकर मंगाते थे आतंक का पैसा! लेना था गोधरा का बदला

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -