मध्यप्रदेश में बनेगी आदिशंकराचार्य की प्रतिमा
मध्यप्रदेश में बनेगी आदिशंकराचार्य की प्रतिमा
Share:

इंदौर। एक ओर जहां केंद्र सरकार के प्रयासों से लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापना का कार्य गुजरात में किया जा रहा है, वहीं मध्यप्रदेश में आदिशंकराचार्य की 108 फीट की प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कार्य के तहत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में एकात्म यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

यह एकात्म यात्रा 19 दिसंबर से मध्यप्रदेश के उज्जैन, ओंकारेश्वर,रीवा और अमरकंटक आदि क्षेत्रों से होती हुए निकाली जाएगी। इस आयोजन के लिए यात्रा संचालन समिति का निर्माण किया गया है। जिसमें वाल्मिकी धाम के संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज, आचार्य शेखर और रामानुजकोट के पीठाधीश्वर रंगनाथाचार्य महाराज शामिल होंगे।

यात्रा को लेकर वैदिक मंत्रोच्चारण किया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है किए इस यात्रा के माध्यम से विभिन्न धातुओं के कलशों में लोगों से गांव की मिट्टी एकत्रित की जाएगी। हालांकि लोगों से लोहा या सोना स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि, स्टेच्यु आॅफ यूनिटी भारत के लिए, एक गौरव की बात होगी। यह देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। स्टेच्यु आॅफ यूनिटी के माध्यम से देश को एकता के सूत्र में पिरोया जाएगा। सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश में जिस तरह से प्रांतों का गठन करवाकर देश को अखंड और मजबूत बनाया था। स्टेच्यु आॅफ यूनिटी सभी के बीच उसी एकता को प्रसार करेगी। सरदार पटेल की स्मृति में एकता के लिए दौड़ का आयोजन भी होता है जिसे रन फाॅर यूनिटी कहा जाता है। 

अपनी आर्थिक स्थिती मजबूत करने के लिए आटे में मिला दे ये चीज

रेलवे के इस कम ने बढ़ा दी यात्रियों की मुसीबत

हिन्दू महासभा कार्यालय का ताला तोड़कर गोडसे की प्रतिमा हटाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -