योग प्रशिक्षिका  के घर फिर पथराव की अफवाह
योग प्रशिक्षिका के घर फिर पथराव की अफवाह
Share:

रांची। झारखंड राज्य के रांची में आजसू छात्र यूनिट की नेता और योग प्रशिक्षिका राफिया नाज़ को लेकर अफवाहें फैल गईं। कथित तौर पर कुछ लोगों ने उनके घर पर पत्थरबाजी होने की जानकारी फैलाई। जिसके चलते क्षेत्र में हंगामा हो गया। प्रशासनिक और पुलिस अमले में हड़कंप मच गया। कुछ लोग राफिया के घर पहुंचे और मामले को तूल देने वालों को घर से जाने के लिए कहा।

हंगामे और अफवाह से मचे हड़कंप के चलते राफिया के घर पर एक - चार का बल तैनात कर दिया गया। स्थिति को लेकर क्षेत्र के आइजी नवीन कुमार सिंह, एसपी अमन कुमार आदि ने जायजा लिया। स्थिति का सामना करने के लिए, डोरंडा थाने में क्यूआरटी टीम को रिजर्व रख दिया गया। घटनास्थल पर कांग्रेस के महासचिव आलोक दुबे और स्थानीय लोग पहुंचे। उन्होंने इस मामले में अपना विरोध किया।

ऐसे में मामला अधिक बढ़ गया। हालांकि इस मामले में यह बात सामने आई है कि, राफिया के घर पर न तो पथराव हुआ है और न ही किसी ने उन्हें धमकी दी है। गौरतलब है कि, प्रशासन इस मामले में एहतियात बरत रहा है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। क्षेत्रवासियों में भी राफिया को लेकर रोष नहीं है। ऐसे में पथराव की बात को झूठा बताया जा रहा है।

झारखंड को कुपोषण से मुक्त करें - रघुवर दास

योग सिखाने पर मुस्लिम लड़की के खिलाफ फतवा

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने HC जज पदों की सिफारिश की

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -