'थाने में अचानक घुसीं 6 महिलाएं और...', पुलिस ने 4 को धर दबोचा

'थाने में अचानक घुसीं 6 महिलाएं और...', पुलिस ने 4 को धर दबोचा
Share:

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 6 महिलाएं जो कचरा उठाने का काम करती हैं, थाने में घुस गईं। उन्होंने वहां टेबल पर रखी शराब की बोतलें चुरा लीं एवं फरार हो गईं। हालांकि, एक पुलिसकर्मी ने उन्हें ऐसा करते देख लिया तथा उनके पीछा किया। पुलिस ने 4 महिलाओं को पकड़ लिया, जबकि दो अभी भी फरार हैं। उनकी तलाश जारी है। 

यह घटना कल्याणपुर थाने की है। कचरा उठाने वाली 4 महिलाओं ने थाने के मालखाने में रखी शराब चुरा ली। एक पुलिसकर्मी की नजर इन महिलाओं पर पड़ गई एवं उसने तुरंत सहयोगियों को सूचित किया। फिर, पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो महिलाएं भागने में सफल रही। पुलिस ने चुराई गई शराब की बोतलें भी बरामद कर ली हैं। यह घटना मंगलवार को हुई। अपराधी महिलाओं में समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पेठियागाछी के वार्ड 3 निवासी ननकी राय की पत्नी रूपा देवी, रामचंद्र राय की पत्नी सीता देवी, मो. शमशेर की पत्नी जीनत परवीन एवं अशोक शाह की पत्नी शनिचरी देवी सम्मिलित हैं। प्राप्त खबर के अनुसार, मालखाने से शराब चुराने के पश्चात् महिलाओं ने इसे थाने के पीछे स्थित गाछी में, बाउंड्री के पास पत्तों के नीचे छुपा दिया था। पूछताछ के चलते महिलाओं ने शराब की बोतलें बरामद करने में पुलिस की मदद की। 

DSP ने बताया कि महिलाओं ने कुल 16 लीटर शराब चुराई थी, जिसे बरामद कर लिया गया है। थाने के CCTV फुटेज से अन्य संदिग्ध महिलाओं की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गिरफ्तार की गई महिलाओं ने बताया कि उन्होंने थाने की बाउंड्री पर गिरे पेड़ के सहारे थाने के परिसर में प्रवेश किया एवं मालखाने की खिड़की से शराब की बोतलें चुराईं। कुछ महिलाएं खिड़की से शराब निकाल रही थीं, जबकि अन्य बाउंड्री के पार ले जा रही थीं। बाउंड्री के पार खड़ी महिलाएं शराब छुपाने का काम कर रही थीं। जब पुलिसकर्मी ने देखा कि महिलाएं शराब चुरा रही हैं, तो उसने शोर मचा दिया। बाकी पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे एवं महिलाओं का पीछा किया। पुलिस ने 4 महिलाओं को पकड़ लिया, जबकि दो महिलाएं भागने में कामयाब रही। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

MP में हुआ तिरंगे का अपमान, अशोक चक्र की जगह अरबी में लिखा था कलमा

अब नहीं लगवाया स्मार्ट मीटर तो कटेगी बिजली, सरकार ने जारी किया फरमान

जनता का समय और पैसा, दोनों बचेगा..! जानिए वन नेशन-वन इलेक्शन से क्या-क्या बदलेगा ?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -