मंडप में अचानक दूल्हे ने एक के बाद एक दूल्हन को जड़े कई थप्पड़, सामने आई चौंकाने वाली वजह

मंडप में अचानक दूल्हे ने एक के बाद एक दूल्हन को जड़े कई थप्पड़, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Share:

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौचघाट में एक शादी समारोह में अजीबो-गरीब घटना घटी, जिसने सबको चौंका दिया। बारात बिहार के गोपालगंज से आई थी एवं बारातियों का स्वागत धूमधाम से किया गया। माहौल खुशी का था और सब कुछ ठीक चल रहा था। बारातियों के नाश्ता करने के बाद द्वारपूजा की रस्म आरम्भ हुई, जो सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। तत्पश्चात, जयमाला के लिए दूल्हे को फूलों से सजे स्टेज पर बुलाया गया। दूल्हा स्टेज पर चढ़ गया और कुछ समय पश्चात् दुल्हन भी वहां लाई गई।

जयमाला के चलते, बारातियों ने शिकायत की कि शादी में खाने में मछली की व्यवस्था नहीं की गई है तथा खाना साधारण है। इस पर दूल्हे ने दुल्हन से पूछा कि खाने में क्या बना है। जब दुल्हन ने बताया कि खाना साधारण ही है तथा मछली की डिश नहीं है, तो दूल्हा नाराज हो गया। गुस्से में दूल्हे ने स्टेज पर ही दुल्हन को कई थप्पड़ मार दिए।

दूल्हे के इस व्यवहार से दुल्हन के परिजन बेहद गुस्से में आ गए और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। लड़के वालों का कहना था कि जब उन्होंने तिलक में मछली खिलाई थी, तो शादी में मछली क्यों नहीं बनाई गई। जबकि लड़की वालों ने कहा कि उनके यहां शादी में नॉनवेज नहीं बनता है, इसलिए साधारण खाना बनाया गया था। इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया तथा दोनों पक्षों ने जमकर मारपीट की। मामले की सूचना थाने पर दे दी गई है।

'साजिश नाकाम हो गई..', हिमाचल उपचुनाव में पत्नी की जीत से गदगद हुए सीएम सुक्खू, भाजपा पर साधा निशाना

नदियों, झीलों, बंदरगाहों समेत जल निकायों में जमी गाद का कैसे करें सदुपयोग? IIT बॉम्बे करेगा शोध, सरकार ने दिया फंड

पाकिस्तान में आतंकी बुरहान वानी के समर्थन में रैलियां, सड़कों पर महिलाएं-बच्चे, मतलब आम लोग भी...!

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -