8 साल की उम्र से गायक बन गए थे सुखविंदर सिंह, इस गाने के लिए मिल चुका है ऑस्कर

8 साल की उम्र से गायक बन गए थे सुखविंदर सिंह, इस गाने के लिए मिल चुका है ऑस्कर
Share:

अपनी आवाज से लाखों दिलों को जीतने वाले सुखविंदर सिंह का आज जन्मदिन है। सुखविंदर सिंह आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने करियर में सुखविंदर सिंह ने कई हिट सांग्स गाये हैं जो आपने सुने होंगे और सुनते भी होंगे। सुखविंदर सिंह का जन्म 18 जुलाई 1971 को पंजाब के अमृतसर जिले में हुआ था। जी हाँ और बचपन से ही उनको गायन के क्षेत्र में नाम कामना था। सुखविंदर सिंह केवल 8 साल की उम्र में ही स्टेज परफॉर्मेंस करने लगे थे और आज वह सुपरहिट सिंगर हैं। 13 साल की उम्र में सुखविंदर सिंह ने सिंगर मलकीत सिंह के लिए तूतक तूतक तूतीया कंपोज किया था और सिंगिंग के अलावा उन्होंने कई बॉलीवुड मूवी में बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया है।

सुखविंदर सिंह ने सबसे पहले स्टेज पर लता मंगेशकर के सामने सारेगामापा में गाना गाया। कहा जाता है उनको बॉलीवुड में पहला ब्रेक फिल्म 'कर्मा' से मिला था। जी हाँ और उन्होंने एआर रहमान के संगीत में कई गानों को अपनी आवाज दी और सभी को अपना दीवाना बना डाला। सुखविंदर सिंह को फिल्म दिल से के गाने 'छैया छैया' के लिए जाना जाता है और इस गाने के लिए साल 1999 में उन्होंने फिल्मफेयर में बेस्ट मेल प्लेबैक का अवॉर्ड मिला था।

वहीं Slumdog Millionaire का जय हो सॉन्ग भी उन्होंने ही गाया था। इस गाने को ऑस्कर सम्मान से नवाजा गया था। सुखविंदर सिंह ने 'दिल से' के अलावा 'ताल', '1947 अर्थ','दाग', 'जानवर', 'दिल्लगी', 'तक्षक', 'तेरे नाम', 'अपना सपना मनी मनी', 'मुसाफिर', 'चक दे इंडिया', 'ओम शांति ओम', 'ब्लैंक एंड व्हाइट' जैसे फिल्मों में गाने गाए और उनके गाए ज्यादातर गाने सुपरहिट रहे। फिलहाल उन्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

जिंगल किंग के नाम से मशहूर हैं प्रसून जोशी, गाने-डायलॉग लिखने के लिए हैं सुपरहिट

इस मशहूर सिंगर को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

सुकेश को 'Dream Man' कहती थीं जैकलीन फर्नांडीज, करना चाहती थीं शादी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -