'बॉर्डर 2' से फैंस के दिल में ग़दर मचाएंगे सनी देओल

'बॉर्डर 2' से फैंस के दिल में ग़दर मचाएंगे सनी देओल
Share:

सनी देओल ने अपने फ़िल्मी करियर में एक बार फिर से धमाकेदार वापसी की है। इतना ही नहीं 90 के दशक में सनी देओल का नाम बॉलीवुड के बड़े सितारों में लिया जाता था। उनकी फिल्म गदर: एक प्रेम कथा (2001)  से वो हर किसी के दिल में राज करने लग गए थे, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे उनका स्टारडम फीका पड़ने लगा। हालांकि, 2023 में आई गदर 2 ने साबित कर दिया कि सनी देओल का जलवा अभी भी बरकरार है। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 525 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और सनी के फैंस ट्रैक्टरों में भर-भरकर उनकी फिल्म देखने पहुंचे। लेकिन ये तो सिर्फ शुरुआत थी, आने वाले दो-तीन सालों में सनी देओल अपनी बड़ी फिल्मों से धमाका करने के लिए तैयार हैं।

गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के पास कई बड़े बजट की फिल्में हैं। इस समय सनी देओल आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा और अली फजल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे, जबकि उनके बेटे करण देओल भी फिल्म का हिस्सा होंगे। यह फिल्म अगले साल 26 जनवरी 2025 को रिलीज हो सकती है। खबरें यह भी हैं कि आमिर खान इस फिल्म में कैमियो कर सकते हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं, जो सनी के साथ पहले भी हिट फिल्में दे चुके हैं।

'बॉर्डर 2' से फिर मचाएंगे धूम: लाहौर 1947 के बाद सनी देओल अपनी सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 2 करने जा रहे हैं। 1997 में आई बॉर्डर एक युद्ध पर आधारित फिल्म थी, जो लोगों को बहुत पसंद आई थी। अब इसका सीक्वल बॉर्डर 2 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। बॉर्डर 2 का निर्देशन इस बार अनुराग सिंह करेंगे, जो इससे पहले कई हिट फिल्में बना चुके हैं।

सनी देओल की अगली बड़ी फिल्म रामायण होने वाली है, जिसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं। इस मूवी में सनी देओल हनुमान का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले है। उनके हनुमान बनने की खबर ने फैंस में पहले ही उत्साह बढ़ा दिया है, क्योंकि सनी का व्यक्तित्व और उनका दमदार अंदाज इस रोल के लिए परफेक्ट बताया जा रहा है। रामायण को हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें रणबीर कपूर राम, यश रावण और साई पल्लवी सीता का किरदार निभाती हुई दिखाई देने वाली है। इस फिल्म का बजट भी काफी बड़ा है और इसमें कई बड़े सितारों को कास्ट किया गया है।

गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल के फैंस को उनकी हर आने वाली फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। चाहे वह लाहौर 1947 हो, बॉर्डर 2 हो या फिर रामायण, सनी के प्रशंसक उन्हें हर बार एक नई ऊंचाई पर देखना चाहते हैं। सनी देओल भी इन बड़ी फिल्मों के जरिए यह साबित करने जा रहे हैं कि उनका स्टारडम आज भी उतना ही मजबूत है, जितना वह 90 के दशक में था।

32 वर्ष पहले सलमान ने की थी ऐसी हरकत कि सेट पर नहीं आई एक्ट्रेस

बड़ी खबर: मलाइका अरोड़ा के पिता ने छत से कूद कर दी जान

जानिए आज आपके शहर में क्या है सोने-चांदी का भाव?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -