हैरतंअगेज! एक आदमी ने 200 महिलाओं को किया प्रेग्नेंट, चौंकाने वाला है मामला

हैरतंअगेज! एक आदमी ने 200 महिलाओं को किया प्रेग्नेंट, चौंकाने वाला है मामला
Share:

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक ही व्यक्ति के स्पर्म से 200 महिलाओं के गर्भवती होने की बात सामने आई है, जिसके अगम्यगमन या कौटुम्बिक व्यभिचार का संकट बढ़ गया है। अर्थात, ये 200 बच्चे बड़े होंगे तो आपस में इनके शादी-विवाह का डर है, ये फिर इनके बच्चे आपस में शादी कर सकते हैं। मेडिकल विज्ञान मानता है कि खून के रिश्ते में शादी होने के पश्चात् जो बच्चे पैदा होते हैं वो अनुवांशिक रोग से ग्रस्त हो सकते हैं।

वहाँ पर इन सबके लिए जिम्मेदार प्रशासन ने स्पर्म डोनर्स तथा इससे प्रेग्नेंट हुई महिलाओं के जो रिकॉर्ड्स रखे हैं, उनमें गड़बड़ी सामने आई है। जेनेटिक सूचनाओं में गड़बड़ी से बड़ी परेशानी सामने आई है। क्वींसलैंड विश्व की सबसे बड़ी IVF इंडस्ट्री में से है। कोरोना संबंधित दिशानिर्देशों एवं बढ़ती माँग के बीच अब वहाँ स्पर्म डोनेशन की कमी हो गई है। हर 6 में से 1 परिवार ऑस्ट्रेलिया में परिवार आरम्भ करने में समस्याओं का सामना करता है। क्वींसलैंड की ये इंडस्ट्री कई मिलियन डॉलर की है। अब इनमें से 42 प्रतिशत स्पर्म डोनेशन के रिकॉर्ड्स में गड़बड़ी सामने आई है। लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें डोनर की मेडिकल स्थिति के बारे में कुछ नहीं बताया गया। इससे भ्रूण की पहचान में भी गड़बड़ी सामने आई है। 

कई लोगों ने आरोप लगाया कि वो जिस बच्चे का पालन-पोषण कर रहे हैं उनके बायोलॉजिकल माता-पिता कोई और हैं। बड़े आंकड़े में स्पर्म डोनेशन को नष्ट भी किया गया है। ये तय मानक पर खड़े नहीं उतरे। बड़ी मात्रा में संगहित डोनटेड स्पर्म को नष्ट करने का आदेश जारी किया गया है। ऑडिट में ये भी पता चला है कि निम्न गुणवत्ता वाले स्पर्म का भी बच्चा पैदा करने के लिए उपयोग किया गया। एक ही डोनर कई क्लीनिकों में जाकर स्पर्म डोनेट करता है, ऐसे में उसके कितने परिवार होंगे इसके कोई रिकॉड्स गड़बड़ी के कारण सामने नहीं आए हैं। सरकार के पास 200 से ज्यादा शिकायतें पहुँची हैं। सरकार अब इन परिवारों से चर्चा कर के आगे का कदम उठाएगी।

हाथरस हादसे पर आई 'नारायण साकार हरि' की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

दिमाग की नस के फूलने के कारण गुब्बारे की तरह फूल गया शरीर का हिस्सा, डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान

इंदौर के अनाथाश्रम में 5 बच्चों की हुई मौत, अस्पताल में 38 बच्चे भर्ती

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -