स्क्रीन पर साथ नजर आएँगे मलाइका-अर्जुन, जानिए कब और कहाँ?

स्क्रीन पर साथ नजर आएँगे मलाइका-अर्जुन, जानिए कब और कहाँ?
Share:

एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते के बारे में तो आप जानते ही होंगे। दोनों का रिश्ता काफी समय से चर्चाओं में बना हुआ है। वैसे इन दोनों के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग भी जगजाहिर है। इसी के साथ दोनों का एक दूसरे के लिए प्यार भी साफ देखा जा सकता है। खबरें हैं कि दोनों जल्द शादी पर भी कोई फैसला लेने वाले हैं। वैसे इन सभी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।

खबरें हैं कि दोनों अर्जुन और मलाइका साथ में एक शो में साथ नजर आने वाले हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक कुकिंग शो के लिए हामी भर दी है। इस शो का नाम Star Vs Food बताया जा रहा है और इसे डिस्कवरी चैनल पर दिखाया जाएगा। खबरें हैं कि इस शो के साथ कई सेलेब्स जुड़ने वाले हैं। इसी लिस्ट में मलाइका-अर्जुन का नाम शामिल है। दोनों ने इस शो के एक एपिसोड के लिए हां कर दी है। वैसे इस शो में दोनों कुछ ना कुछ स्पेशल बनाते दिखने वाले हैं।

वैसे अब तक यह नहीं पता चल पाया है कि वो डिश कौन सी होती है, लेकिन हाँ इस पर सभी की नजर रहने वाली है। वैसे आपको हम यह भी बता दें कि इसी शो के लिए करीना कपूर खान भी कुकिंग कर चुकी हैं। अब करीना के पदचिन्हों पर चलते हुए ही मलाइका भी इस शो का हिस्सा बन रही हैं। खबरें हैं कि डायरेक्टर करण जौहर भी इस शो के साथ जुड़ सकते हैं लेकिन अब तक कुछ भी ऑफिसियल नहीं है।

बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, EC की गाड़ी जलाई, TMC ऑफिस में बम ब्लास्ट

A R रहमान ने उड़ाया तमिल एंकर की हिंदी का मजाक, वीडियो वायरल

मनमोहन सिंह बोले- असम को बांटने की कोशिश हो रही, सोच-समझकर करें वोट

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -