'टप्पू' को मिला सच्चा प्यार? खुद शेयर किया रोमांटिक वीडियो

'टप्पू' को मिला सच्चा प्यार? खुद शेयर किया रोमांटिक वीडियो
Share:

टेलीविज़न के चर्चित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा रहा है। इस शो के साथ ही इसके कलाकार भी दर्शकों के पसंदीदा रहे हैं। ऐसे में शो के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने शो को भले ही छोड़ दिया हो, किन्तु आज भी प्रशंसक उन्हें बेहद पसंद करते हैं। तारक मेहता के एक ऐसे की एक्टर हैं टप्पू यानी राज अनादकत। राज प्रोफेशनल लाइफ के अधिक कई बार अपनी निजी जिंदगी के लिए सुर्खियों का हिस्सा बन चुके हैं। उनका नाम कुछ वक़्त पहले सीरियल में बबीता जी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के साथ खबरों में रहा है। यही नहीं, कई बार दोनों की सगाई की खबरें भी सोशल मीडिया पर बहुत उड़ी थीं। 

हालांकि, दोनों सितारों ने इन अफवाहों को झूठा बताया था। ऐसे में अब एक मिस्ट्री गर्ल के साथ राज का वीडियो वायरल हो रहा है। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के टप्पू यानी राज अनादकत ने एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में राज एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो बेहद रोमांटिक है। किन्तु इस वीडियो में देखने वाली बात ये है कि पूरी वीडियो में सिर्फ राज का ही चेहरा दिखाई दे रहा है तथा उस लड़की का फेस रिवील नहीं किया गया। राज अपनी इस मिस्ट्री गर्ल के साथ समंदर किनारे नजर आ रहे हैं। वीडियो में राज सफेद रंग की शर्ट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raj Anadkat (@raj_anadkat)

वहीं, उनके साथ दिखाई दे रही लड़की ने भी व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वीडियो में दोनों के बीच कई क्यूट मोमेंट देखने को मिल रहा है। राज अपनी डायरी में उसके लिए कुछ लिखते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए राज ने कैप्शन में लिखा- ‘मिलना तेरा लागे कोई जादूगरी।’ राज अनादकत का ये वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो पर कमेंट कर लोग निरंतर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। साथ ही राज से उनकी मिस्ट्री गर्ल का फेस रिवील करने की बात कर रहे हैं। ऐसे में इस पर कमेंट कर कई लोग निरंतर बबीता जी का नाम लिख रहे हैं। एक ने कमेंट कर लिखा, 'ये आपकी गर्लफ्रेंड है।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।'

कपिल शर्मा के शो में वापसी करने जा रहा है ये मशहूर कॉमेडियन, खुद कही ये बात

'उसने अपने करियर के कारण मुझे छोड़ा', दलजीत के आरोपों पर पति निखिल ने तोड़ी चुप्पी

जब जैकी चैन ने किए थे सुधांशु पांडे के जूते साफ, खुद शेयर किया किस्सा

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -