तंजानिया में भूकंप के चलते 200 घायल

तंजानिया में भूकंप के चलते 200 घायल
Share:

दारेस्सलाम : यूगांडा और रवांडा की सीमाओं से सटे तंजानिया क्षेत्र में तीव्र भूकंप का अनुभव हुआ। ऐसे में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भूकंप ने बहुत ज़्यादा तबाही मचाई। विशेषज्ञों से मिली जानकारी के अनुसार रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 आंकी गई है।

भूकंप से 13 लोगों की मौत हो गई थी इतना ही नहीं इस दौराल लगभग 200 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी चिकित्सालय ले जाया गया। अब इस मामले में बचाव कार्य किया जा रहा है। माना जा रहा है कि भूकंप आने पर भवनों का जो मलबा गिरा है उसके नीचे भी कई लोग दबे हुए हैं।

अब मलबे के नीचे जीवन को तलाशा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से तंजानिया के बुकोबा शहर में जमकर नुकसान हुआ है। भूकंप का असर केन्या तक महसूस किया गया। संभावना है कि मृतकों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -