टाटा मोटर्स जल्द ही पेश करेगी नई कार

टाटा मोटर्स जल्द ही पेश करेगी नई कार
Share:

टाटा मोटर्स ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई Tata Curvv Coupe SUV को लॉन्च किया था, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाड़ी का डिजाइन और इसमें दिए गए एडवांस फीचर्स लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुके हैं। त्योहारों के सीजन से पहले ही इस एसयूवी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है, जिसकी वजह से इसका वेटिंग पीरियड भी लंबा हो गया है। अगर आप भी Tata Curvv खरीदने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले ये जान लेना जरूरी है कि इस गाड़ी का वेटिंग पीरियड कितना है।

Tata Curvv ICE वेटिंग पीरियड: खबरों की माने तो सिट्रोन बासाल्ट को टक्कर देने वाली इस कूपे एसयूवी का वेटिंग पीरियड 2 महीने तक बढ़ चुका है। हालांकि, यह वेटिंग पीरियड हर वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। 120bhp टर्बो पेट्रोल (MT) और डीजल (मैनुअल) वेरिएंट्स के लिए वेटिंग पीरियड 4 हफ्ते का हो चुका है। वहीं, एंट्री-लेवल स्मार्ट वेरिएंट के लिए आपको 8 हफ्तों तक इंतजार करना होगा। इसके अलावा, 120bhp टर्बो पेट्रोल (DCT ऑटोमैटिक) वेरिएंट का वेटिंग पीरियड 6 हफ्तों तक का है।

Tata Curvv EV वेटिंग पीरियड: जहां एक तरफ पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स का वेटिंग पीरियड बढ़ रहा है, वहीं इलेक्ट्रिक वेरिएंट का वेटिंग पीरियड कम होता जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Tata Curvv EV का वेटिंग पीरियड पहले 2 महीने था, जो अब घटकर 1 महीना ही रह गया है।

Tata Curvv EV की कीमत: टाटा मोटर्स की इस कूपे एसयूवी के इलेक्ट्रिक वेरिएंट की कीमत 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट की है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 21.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

Tata Curvv ICE की कीमत: यदि पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की बात करें, तो Tata Curvv की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।

अज़ान-नमाज़ के दौरान बंद करें दुर्गा पूजा...! हिन्दुओं को बांग्लादेशी सरकार का तुगलकी फरमान

‘मुझे या तो उन्हें गोली मार दो…’, गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस से की ये डिमांड

अपनी नई फिल्म सिकंदर पर सलमान ने खेला नया दांव

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -