बिहार चुनाव: रुझानों में NDA को आगे देख बोलीं पुष्पम प्रिया- 'हर बूथ से EVM के वोट NDA को ट्रांसफर हो रहे'

बिहार चुनाव: रुझानों में NDA को आगे देख बोलीं पुष्पम प्रिया- 'हर बूथ से EVM के वोट NDA को ट्रांसफर हो रहे'
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं। ऐसे में जो रुझान इस समय देखने के लिए मिल रहे हैं उनमे NDA को बहुमत के पार होता देखा जा रहा है। वहीं अब भी कहीं ना कहीं RJD आगे निकलती दिखाई दे रही है, क्योंकि दोपहर डेढ़ बजे तक केवल और केवल 22% वोटों की गिनती हो पाई थी। इसका मतलब है कि 4।10 करोड़ वोट में से 92 लाख वोट काउंट हो गए थे। वहीं इस बीच प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी ने ट्वीट कर EVM हैकिंग का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि 'हर बूथ से EVM के वोट NDA को ट्रांसफर हो रहे हैं।' वैसे उनसे पहले भी कई लोगों ने EVM हैकिंग के बारे में कहा है। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि जब आज सुबह यानी मंगलवार को रुझान आने शुरू हुए तो शुरुआत में तेजस्वी यादव का महागठबंधन आगे बना हुआ था ऐसा लग रहा था जैसे जीत तेजस्वी की ही होगी और वह युवा CM बनेंगे लेकिन देखते ही देखते सब बदल गया। अभी NDA 128 सीटों को लिए हुए है वहीं RJD के पास 104 सीटें देखी जा रही है।

1।00 PM बजे तक NDA 127 और महागठबंधन 105 सीटों पर था वहीं अब फिर से आंकड़े बदल गए हैं। अब सभी को जल्द से जल्द नतीजों को जानने की उत्सुकता है और नतीजे कभी भी आ सकते हैं। चुनाव आयोग का कहना है नतीजें आने में देरी हो सकती है।

बिहार चुनाव: भाजपा का खाता खुला, मोहन झा ने राजद के अब्दुल सिद्दीकी को हराया

गुजरात में सभी आठ सीट पर भाजपा को देख बोले रुपाणी- 'ये तो ट्रेलर है'

MP उपचुनाव: 'कल प्रदेश में लोकतंत्र की बहाली होगी'।।।। कांग्रेस के ट्वीट पर भाजपा न यूँ कसा तंज

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -