UP: आज शिक्षक दिवस पर BJP का होगा प्रबुद्ध सम्मेलन, यहाँ भाषण देंगे CM योगी

UP: आज शिक्षक दिवस पर BJP का होगा प्रबुद्ध सम्मेलन, यहाँ भाषण देंगे CM योगी
Share:

लखनऊ: अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, हालाँकि इससे पहले सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से उत्तर प्रदेश में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित कर रही है और यह सम्मेलन आज यानी रविवार (5 सितंबर) से शुरू होने वाले हैं। आप सभी को बता दें कि शिक्षक दिवस के दिन उत्तर प्रदेश के 18 महानगरों में प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलनों का आयोजन होने जा रहा है। मिली जानकारी के तहत 6 से 20 सितंबर के बीच प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों का आयोजन पार्टी द्वारा होने वाला है। ऐसे में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं।

वहीँ उनके अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह प्रयागराज में और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अयोध्या में भाषण देने वाले हैं। इसी के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या कानपुर में, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल लखनऊ में आज यानी रविवार को आयोजित किए जा रहे सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इन सभी के अलावा प्रदेश सहसंगठन महामंत्री कर्मवीर सहारनपुर में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा चित्रकूट में, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह मथुरा में, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राजकुमार चाहर अलीगढ़ में, राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर आगरा में भाषण देने वाले हैं।

वहीँ दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान गाजियाबाद में, वीके सिंह मेरठ में, साध्वी निरंजन ज्योति झांसी में, भानु प्रताप वर्मा मुरादाबाद में, कौशल किशोर नोएडा में, बीएल वर्मा बरेली में, पंकज चैधरी गोरखपुर में और अजय मिश्रा टेनी शाहजहांपुर में पार्टी द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं।

पाक झंडे में लिपटा दिखा गिलानी का शव, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शिक्षक दिवस पर गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए क्या है आज भाव

'जावेद अख्तर मानसिक रूप से सही नहीं है': बीजेपी नेता

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -