हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस, जवानों ने ऐसे बचाई 40 यात्रियों की जान

हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस, जवानों ने ऐसे बचाई 40 यात्रियों की जान
Share:

जम्मू: जम्मू कश्मीर से एक बड़ी घटना सामने आई है यहाँ नेशनल हाईवे पर ब्रेक फेल होने के कारण बस ने अपना नियंत्रण खो दिया था। स्थानीय पुलिस एवं भारतीय सेना के जवानों ने मिलकर बस को नियंत्रित किया। बस अमरनाथ यात्रा से लौट रही थी तथा पंजाब के होशियारपुर जा रही थी। बस में 40 यात्री सवार थे, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। जवानों ने बड़ी सूझबूझ के साथ वाहन को नियंत्रित किया, जिससे बड़ी दुर्घटना टल सकी.

भारतीय सेना के जवानों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर बस की गति को धीमा किया. उन्होंने बस की तेज गति के बीच टायर के नीचे पत्थर रखकर वाहन को नियंत्रण करने की पुर्जोर प्रयास किया, जिसमें वे सफल हुए. बड़ी मशक्कत के पश्चात् आखिरकार बस को काबू कर लिया गया तथा बस को नाले में गिरने से बचा लिया. कहा जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे, जिनके होश उड़ गए. कई लोग बस का ब्रेक फेल हो जाने के पश्चात् बस में ही दौड़-भाग करने लगे, जिसमें कई लोग चोटिल भी हो गए. बताया जा रहा है कि चोटिल व्यक्तियों में छह पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा सम्मिलित है.

अफसरों ने बताया कि बस में 40 तीर्थयात्री सवार थे जो पंजाब के होशियारपुर लौट रहे थे. उन्होंने कहा कि बनिहाल के नजदीक नचलाना पहुंचने पर ब्रेक फेल होने के कारण ड्राइवर बस को नहीं रोक सका. अफसरों ने यह भी बताया कि सेना की क्विक रिएक्शन टीम एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी चोटिल व्यक्तियों की सहायता की. प्राप्त हुई खबर के अनुसार, सभी चोटिल लोगों को नचलाना में उनके स्थानीय मेडिकल फैसिलिटी में मेडिकल मदद दी गई. बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई थी, जिन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया. 

कांग्रेस नेताओं ने किसान की जमीन पर कर लिया कब्जा, अन्नदाता ने कीटनाशक खाकर दी जान, तेलंगाना की घटना

राहुल गांधी के हिन्दू हिंसक वाले बयान पर अब तमिलनाडु भाजपा भी भड़की, अन्नामलाई ने साधा निशाना

'पहले हिन्दू आतंकवाद, अब हिन्दू हिंसक, क्या आपका यही चरित्र..', राहुल गांधी के बयान पर भड़के पीएम मोदी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -