'साजिश नाकाम हो गई..', हिमाचल उपचुनाव में पत्नी की जीत से गदगद हुए सीएम सुक्खू, भाजपा पर साधा निशाना

'साजिश नाकाम हो गई..', हिमाचल उपचुनाव में पत्नी की जीत से गदगद हुए सीएम सुक्खू, भाजपा पर साधा निशाना
Share:

देहरादून: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने देहरा विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है। पहली बार चुनाव लड़ने वालीं कमलेश ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के होशियार सिंह को 9,399 मतों से मात दी है। शनिवार को हुए उपचुनाव में 65.42% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कमलेश ठाकुर को 32,737 वोट मिले, जबकि होशियार सिंह को 23,338 वोट मिले।

बता दें कि, यह सीटें वर्तमान सदस्यों के इस्तीफे से खाली हुईं थी। इस्तीफा देने वाले सभी नेता, अब भाजपा उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। 2012 के परिसीमन के बाद स्थापित देहरा विधानसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ रहा है। पूर्व मंत्री रवि इंदर सिंह और बाद में निर्दलीय के तौर पर होशियार सिंह ने पिछले चुनावों में जीत हासिल की थी। हालांकि, ताजा नतीजे कांगड़ा जिले में बदलते राजनीतिक परिदृश्य को दर्शाते हैं। देहरा में मुख्यमंत्री सुखू के जोरदार प्रचार अभियान ने कमलेश ठाकुर की पहली जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सीएम सुखू ने नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में मिली हार के बाद कांग्रेस फिर से उभरी है। उन्होंने कहा कि, "सिर्फ एक महीने पहले ही भाजपा उम्मीदवारों ने तीन लोकसभा सीटों पर बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। अब दो सीटों पर सुनिश्चित जीत और हमीरपुर में कड़े मुकाबले से हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है।" उन्होंने यह भी कहा कि सरकार गिराने की साजिश विफल हो गई है।

नदियों, झीलों, बंदरगाहों समेत जल निकायों में जमी गाद का कैसे करें सदुपयोग? IIT बॉम्बे करेगा शोध, सरकार ने दिया फंड

टैक्स कलेक्शन में भारत ने बनाया रिकॉर्ड, पिछले साल से 19.5% अधिक संग्रह, क्या बजट में दिखेगा इसका असर ?

पाकिस्तान में आतंकी बुरहान वानी के समर्थन में रैलियां, सड़कों पर महिलाएं-बच्चे, मतलब आम लोग भी...!

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -