'4 जून को आएगा देश का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट', बंगाल में बोले PM मोदी

'4 जून को आएगा देश का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट', बंगाल में बोले PM मोदी
Share:

कोलकाता: पीएम नरेंद्र मोदी ने 7वें चरण की वोटिंग से पहले पश्चिम बंगाल में हुंकार भरी। उन्होंने मथुरापुर में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने लोगों का आभार जताया। रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकार तृणमूल कांग्रेस (TMC) एवं इंडी गठबंधन की जमकर आलोचना की। TMC पर उन्होंने केंद्र की योजनाओं को आम लोगों तक नहीं पहुंचाने, बंगाल की संस्कृति की रक्षा न करने एवं प्रदेश की पहचान समाप्त करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 4 जून को देश में एक बड़ा मोड़ आएगा, जिसमें वे और उनकी सरकार अगले 5 वर्ष स्वर्णिम भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने वाले हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के परिणाम के दिन (चार जून) को देश का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट बताया। उन्होंने कहा, "आने वाले 5 वर्ष स्वर्णिम भारत के निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। ये एक बहुत बड़ा टर्निंग प्वाइंट है। तथा इसका आरम्भ 4 जून को होने जा रहा है। विकसित भारत के लिए विकसित बंगाल का निर्माण आवश्यक है। ये तभी होगा जब आप ऐसे सांसद चुने, जो इस विजन को लेकर चलें। इसलिए मुझे बंगाल से अधिक से अधिक आप कमल जीताकर भेजेंगे, इसका आशीर्वाद चाहिए।" रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मैं आज आपके साथ ही कोलकाता के भी लोगों का आभार व्यक्त करूंगा। कल शाम कोलकाता के लोगों ने रोड शो में, उसके पहले भी और बाद भी जो प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद दिए, वो मैं कभी भूल नहीं सकता। आपका ये स्नेह साफ-साफ संदेश दे रहा है।" 

आगे उन्होंने कहा, "2024 का ये लोकसभा चुनाव कई मायनों में अलग है, अद्भुत है। ये चुनाव स्वयं आगे बढ़कर देश की जनता लड़ रही है। क्योंकि, उसी जनता ने 10 साल की विकास यात्रा भी देखी है और 60 वर्षों की दुर्गति भी देखी है।" वोट के महत्व को समझाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आप याद करिए, देश के करोड़ों गरीब जीवन की मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे।भारत जैसे देश में भुखमरी की खबरें आम होती थी। करोड़ों लोगों के सिर पर छत नहीं थी। महिलाएं खुले में शौच जाने के लिए मजबूर थी। पीने के लिए पानी नहीं था। 18 हजार से अधिक गांवों में बिजली नहीं थी। उद्योगों के लिए संभावनाएं भी नहीं थी। सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये भी था कि सुधार के लिए चर्चा भी नहीं होती थी।" 

आगे उन्होंने कहा, "वही भारत आज जब नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, तो पूरी दुनिया देख रही है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। ये सब आपके एक वोट की ताकत से संभव हुआ है। आपके वोट ने मोदी को मजबूत बनाया। तथा मोदी की मजबूत सरकार ने दुनिया में भारत का झंडा लहरा दिया।" इस रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और इंडी गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने विपक्ष पर बंगाल को विपरित दिशा में ले जाने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा, "TMC एवं इंडी जमात वाले बंगाल को विपरीत दिशा में लेकर जा रहे हैं। बीजेपी से बंगाल के लोगों का प्यार TMC को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए TMC बुरी तरह से बौखलाई हुई है।"

राजकोट अग्निकांड में हुआ बड़ा खुलासा, गेमिंग जोन के मालिक प्रकाश हिरन की भी हुई थी जलकर मौत

बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण के काफिले ने 2 को रौंदा, मौके पर हुई मौत

महाराष्ट्र में हुआ दुखद हादसा, आधी रात को नहर में गिरी ऑल्टो कार, ख़त्म हुआ पूरा परिवार

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -