रीवा में प्राइवेट स्कूल की जर्जर दिवार गिरी, 4 बच्चों की दुखद मौत, 4 घायल

रीवा में प्राइवेट स्कूल की जर्जर दिवार गिरी, 4 बच्चों की दुखद मौत, 4 घायल
Share:

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गढ़ कस्बे में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निजी स्कूल के पास जर्जर दीवार ढहने से चार बच्चों की जान चली गई और चार बच्चों को सकुशल बचा लिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा ग्राम गढ़ नईगढ़ी मोड़ पर स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के पास हुआ। दीवार के ढहने से मलबे में आठ बच्चे दब गए थे, जिनमें से चार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इमारत पुरानी थी और दीवार बारिश और नमी के कारण कमजोर हो गई थी। हादसा तब हुआ जब बच्चे स्कूल से घर जा रहे थे।

घायल बच्चों को गंगेव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और गंभीर रूप से घायलों को संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक बच्चों के शवों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। रीवा के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। हालांकि बच्चों की मौत की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार चार बच्चों की जान जा चुकी है।

ओलिंपिक गर्मी से परेशान खिलाड़ी, 10 लोगों में 2 बाथरूम, बुनियादी सुविधाएं भी नहीं दे पा रहा फ्रांस ? भारत ने भेजे 40 AC

'देश को नकारात्मक सोच की तरफ ले जाने का काम कर रही कांग्रेस..', राहुल गांधी पर सिंधिया का हमला

अलीदाद खान का हुआ इंतकाल, जनाज़े की नमाज़ पढ़ने से इमाम ने कर दिया इंकार, बोला- वो भाजपा समर्थक था..

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -