'लड़की के कपड़े उतारकर बॉडी की पेंट, फिर नग्न पीठ पर परोसा खाना और फिर...', यहाँ पर हुई अजीबोगरीब डिनर पार्टी
'लड़की के कपड़े उतारकर बॉडी की पेंट, फिर नग्न पीठ पर परोसा खाना और फिर...', यहाँ पर हुई अजीबोगरीब डिनर पार्टी
Share:

ताइवान से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहाँ तायचुंग के एक प्राइवेट क्लब में नंगी महिला को सुशी बोट बनाकर लोगों को डिनर परोसा गया है। इस रात्रिभोज को उन्होंने ‘न्योताइमोरी डिनर’ का नाम दिया। इस के चलते नग्न लड़की के ऊपर ‘साशिमी’ परोसी गई। उससे पहले उसके शरीर पर बॉडी पेंट आदि किया गया था जिससे वो दिखने में आकर्षक लगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार्यक्रम के लिए महिला ने लगभग 2 घंटे काम किया।

ऑनलाइन सामने आई फोटोज में एक लड़की के शरीर पर फूलों की सजावट देखी जा सकती है। साथ ही देख सकते हैं कि खाना परोसते समय लड़की को टेबल पर लिटा दिया गया। फिर उसे उलटा करके खाने की वस्तु रखी गई। खबरों के अनुसार, ये खाना केवल विवादस्पद नहीं बल्कि महंगा भी था। इस कार्यक्रम में जाने की कीमत लगभग 3100 डॉलर (2,58,734.06) थी। वहीं इसमें आने वाले मेहमानों की संख्या 20 थी। इस सिलसिले में कार्यक्रम में जुड़ने वाले एक अज्ञात शख्स ने स्थानीय मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने पहली बार महिला के शरीर के ऊपर इतनी हाई क्वालिटी साशिमी देखी, बस उन्हें ये याद नहीं है उन्होंने वास्तव में कार्यक्रम में खाया क्या था। प्राइवेट क्लब द्वारा आयोजित ऐसी खबर के बारे में जानने के पश्चात् स्थानीय अफसरों ने इसकी तहकीकात आरम्भ कर दी है। 

पुलिस अफसरों ने कहा है कि इस प्रकार नग्नता का सार्वजनिक प्रदर्शन कानून का उल्लंघन है। वे मामले की तहकीकात कर रहे हैं। वहीं ताइचुंग सिटी हेल्थ ब्यूरो ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है, किन्तु यदि कोई समस्या हुई तो वो त्वरित कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि ताइवना इस प्रकार के डिनर कार्यक्रम आयोजित करना कोई नया नहीं। वर्ष 2022 में ऐसा एक कार्यक्रम आयोजित कराने की घटना सामने आई थी तत्पश्चात, उसकी बहुत आलोचना भी हुई थी। वहीं इस दृश्य को देखने वाले एक व्यक्ति ने कहा, “यह देखना बहुत खतरनाक है। इसे इंसान को खाने से अलग नहीं देख सकते। केवल खाने वालों को लुभाने के लिए एक युवा महिला के शरीर का इस्तेमाल करना बहुत गलत लगा। इससे साबित होता है कि लोग यदि अमीर हो जाएँ तो वो अपनी मानवता खो देते हैं।”

'रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रहा भारत..', वर्ल्ड चैंपियन कप्तान कपिल देव ने की तारीफ

महाराष्ट्र की सियासत में मची हलचल, उद्धव और फडणवीस में हुई सीक्रेट लिफ्ट मीटिंग !

कोयला घोटाले में कांग्रेस नेता भूपेश बघेल की पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका ख़ारिज

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -