इस राज्य की सरकार गाय खरीदने पर दे रही है 90 प्रतिशत का खर्चा

इस राज्य की सरकार गाय खरीदने पर दे रही है 90 प्रतिशत का खर्चा
Share:

रांची: देश में पशुपालन आय की सबसे जबरदस्त स्रोत के रूप में उभर कर सामने आया है। किसान अधिक से अधिक इस व्यवसाय की ओर रुख करें, इसके लिए उन्हें आर्थिक सहायता भी दी जाती है। झारखंड सरकार भी अपने प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए दुधारू गाय खरीदने पर बंपर सब्सिडी देती है।

झारखंड में किसान केवल 10 प्रतिशत राशि खर्च कर दुधारू गाय खरीद सकते हैं। किसानों को ये लाभ सीएम पशुधन विकास योजना के तहत दिया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पशुपालक महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा 90 प्रतिशत सब्सिडी पर गाय दी जाती है। वहीं, वहीं, अन्य सभी वर्ग के व्यक्तियों को 75 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। झारखंड सरकार इस योजना का फायदा सभी जिलों के किसानों को दे रही है। सरकार का मानना है इससे गोबर का उत्पादन ज्यादा होगा तो प्राकृतिक तथा जैविक खेती को बढ़ावा प्राप्त होगा। इच्छुक किसान मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त किसान गव्य विकास अधिकारी के कार्यालय पर भी जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की क्या है योग्यता?
पशुधन विकास योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश का स्थानीय निवासी होना आवश्यक है। पशुपालक या किसान ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आवेदक के पास पशुपालन से जुड़ी आधारभूत संरचनाएं जैसे जगह एवं पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। झारखंड की ही भांति मध्य प्रदेश सरकार ने भी प्रदेश के बैगा, भारिया एवं सहरिया समाज के लोगों को पशुपालन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस समाज के परिवारों को दो पशु भैंस या गाय फ्री देती है। इसके अतिरिक्त इन पशुओं के चारे से लेकर उनपर होने वाले सभी खर्च की 90 प्रतिशत राशि भी सरकार देती है।

बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई पर भड़कीं मायावती, नितीश सरकार पर दागे जुबानी तीर

'मेरे बेटे के मिशन को आगे बढ़ाएं..', खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के पिता की सिख सांगत से अपील

गाय खरीदने की 90% कीमत दे रही ये राज्य सरकार, इस तरह उठा सकते हैं लाभ !

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -