'जितनी होगी AAP से दूरी, उतना कांग्रेस के लिए बेहतर', प्रताप सिंह का बड़ा बयान

'जितनी होगी AAP से दूरी, उतना कांग्रेस के लिए बेहतर', प्रताप सिंह का बड़ा बयान
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं तथा इससे पहले कांग्रेस और AAP के बीच गठबंधन को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। हरियाणा में चुनाव साथ लड़ने के प्रस्ताव पर राहुल गांधी की ओर से आए ऑफर के पश्चात्, AAP के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कल बड़ा बयान दिया था। हालांकि, आज कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इस संभावित गठबंधन को लेकर चेतावनी दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस को AAP के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि AAP से दूरी बनाकर रखना कांग्रेस के लिए बेहतर होगा।

दूसरी ओर, संजय सिंह ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में हरियाणा में AAP तथा कांग्रेस के बीच गठबंधन की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। यह तय हो जाएगा कि हम राज्य की 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे या सिर्फ नौ सीटों पर। इस बीच, AAP हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि राज्य में चुनावों को लेकर AAP तथा कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों का नेतृत्व संभावनाओं की तलाश कर रहा है, और यदि गठबंधन की संभावना बनी तो उसे लागू किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गठबंधन का निर्णय स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि पार्टी के हाईकमान द्वारा लिया जाएगा।

गुप्ता ने कहा कि AAP का मकसद बीजेपी की अहंकारी और तानाशाही सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है, और इसके लिए जो भी रास्ता अपनाना होगा, उसे अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन पर जो भी निर्णय होगा, वह राज्य एवं देश के हित में होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी की हरियाणा से विदाई निश्चित है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सक्षम है, तथा लोग हरियाणा में INDIA गठबंधन के बारे में चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी अन्य पार्टी से कमजोर नहीं है, किन्तु साथियों को साथ लेकर चलना भी उनकी जिम्मेदारी है।

बता दे कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा। यहां सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। पहले यह मतदान 1 अक्टूबर को होना था, लेकिन बिश्नोई समाज के सदियों पुराने त्योहार आसोज अमावस्या के चलते तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर चुनाव के साथ ही घोषित किए जाएंगे।

'मुख्यमंत्री जी को सदमा लगा है क्या...', CM योगी के बयान पर अखिलेश का हमला

दिल्ली से विशाखापत्तनम जा रहे एयर इंडिया विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी

विभव कुमार की बेल से केजरीवाल की पत्नी को मिला ‘सुकून’, देखकर भड़कीं स्वाति मालीवाल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -