अवैध संबंध के शक में पति ने ली अपनी पत्नी की जान

अवैध संबंध के शक में पति ने ली अपनी पत्नी की जान
Share:

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसा वार्ड 1 में बुधवार को एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका का शव फंदे से लटका मिला है, और ससुराल वाले मौके से फरार हो गए हैं। मृतका की पहचान 22 वर्षीय शबाना के रूप में हुई है, जो मो आसिम की पत्नी थी। उनकी शादी दो साल पहले हुई थी और उनके एक सात महीने की बच्ची भी है।

अवैध संबंधों का विरोध

मृतका के मायके वालों का कहना है कि शबाना के पति मो आसिफ ने हाल ही में गुजरात के सूरत से एक लड़की को अपने साथ घर पर बुला लिया था। शबाना ने इस अवैध संबंध का विरोध किया। इसके बाद मायके वालों ने पंचायत बुलाकर उस लड़की को वापस सूरत भेजने का फैसला किया। पंचायत के फैसले के बाद लड़की को वापस भेज दिया गया, लेकिन इससे शबाना और उसके पति के बीच विवाद बढ़ गया। मंगलवार की रात इसी विवाद के दौरान आसिफ ने शबाना को फंदे से लटका दिया और उसकी हत्या कर दी।

शबाना की हत्या के बाद ससुराल वाले फरार

मायके वालों को रात करीब एक बजे इस घटना की जानकारी मिली। जब वे शबाना के ससुराल पहुंचे, तो उनका शव घर के फर्श पर पड़ा था और ससुराल के सभी सदस्य फरार हो चुके थे। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। शबाना के मायके वालों ने हत्या के पीछे उसके पति के अवैध संबंधों को कारण बताया है।

पुलिस की कार्रवाई

सुपौल सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मृतका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

12वीं पास के लिए नौसेना में निकली वेकेंसी, इस तारीख से शुरू होगा आवेदन

10वीं पास के लिए ITBP में निकली भर्तियां, मिलेगी जबरदस्त सैलरी

CISF में निकली नौकरियां, 69000 तक मिलेगी सैलरी

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -