वो घटना जिसने सोनू निगम के जीवन को किया प्रभावित, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

वो घटना जिसने सोनू निगम के जीवन को किया प्रभावित, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर सिंगर सोनू निगम की आवाज़ का जादू तो जगजाहिर है, मगर क्या आप जानते हैं कि वे एक बेहतरीन अभिनेता भी हैं, और यह अभिनय उन्होंने असल जीवन में दिखाया था? 2016 में सोनू ने मुंबई की सड़कों पर एक अनोखे अवतार में निकलकर सभी को चौंका दिया। उनका 51वां जन्मदिन 30 जुलाई को है, और इस मौके पर आइये आपको बताते है उनसे जुड़ी इस खास घटना के बारे में...

सोनू निगम ने एक दिन सड़े-पुराने कपड़े पहने, हाथ में हारमोनियम लिए और काले चश्मे से अपनी आंखें ढकीं। इस भेष में वह सड़क पर आकर बैठ गए तथा गाना गाने लगे। उनका अंदाज़ ऐसा था कि कोई भी उन्हें पहचान नहीं पा रहा था। उनकी सुरीली आवाज़ ने जल्दी ही लोगों को आकर्षित कर लिया। सड़क पर चलने वाला हर व्यक्ति, चाहे वह सामान बेच रहा हो या किसी काम में व्यस्त हो, कुछ देर के लिए रुककर उनकी गायकी सुन रहा था। जल्द ही लोगों की भीड़ जमा हो गई तथा वे अपने मोबाइल फोन्स से सोनू के वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। इस के चलते एक छोटी घटना ने सोनू का दिल छू लिया। एक लड़का उनके पास आया और बिना किसी को दिखाए चुपचाप उनके हाथ में 12 रुपये रख दिए। उस पल ने सोनू को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने कहा कि यह उनकी जिंदगी का सबसे शानदार अनुभव था। उन्होंने इस 12 रुपये को अपने ऑफिस में फ्रेम करवा कर लगाने के लिए कहा, तथा आज भी वह पैसे उनके ऑफिस में टंगे हुए हैं।

सोनू निगम का करियर संगीत की दुनिया में बेहतरीन रहा है। उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र से गाना शुरू किया, मगर बॉलीवुड में पहला गाना उन्होंने 1995 में ‘बेवफा सनम’ फिल्म के लिए गाया था। ‘अच्छा सिला दिया’ जैसे गाने उस फिल्म के हिट ट्रैक बने। उनके कई प्रसिद्ध गाने हैं, जैसे ‘मेरे यार की शादी है’, ‘दीवाना है ये मन’, ‘कल हो ना हो’, और ‘तुमसे मिलके दिल का’। सोनू ने अभिनय में भी अपने हाथ आजमाए हैं। साल 2002 में आई फिल्म ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ में उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, वह 1983 में आई फिल्म ‘तकदीर’ में भी दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के बचपन का किरदार निभाया था।

रणबीर कपूर ने किया PM मोदी से हुई मुलाकात का जिक्र, कही ये बड़ी बात

'ओलंपिक वाला पोस्ट मेरा नहीं था', अकाउंट हैक होने पर बोले जावेद अख्तर

आलिया भट्ट के दूसरे शख्स संग रोमांस पर आई पति रणबीर की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -