जिस खालिस्तानी ने कर दिया था पंजाब सरकार की नाक में दम, वो 1 लाख वोटों से चल रहा आगे
जिस खालिस्तानी ने कर दिया था पंजाब सरकार की नाक में दम, वो 1 लाख वोटों से चल रहा आगे
Share:

चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुए हैं, किन्तु अभी तक के रुझानों में NDA की सरकार बहुमत पाती दिखाई दे रही है। इस बीच कुछ लोकसभा सीटें ऐसी हैं जहाँ कुछ उम्मीदवारों की बढ़त चौंकाने वाली नजर आ रही है। इसमें एक नाम खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह का है। अमृतपाल ने पंजाब के खडूर साहिब से लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था। अब खबर है कि वो कांग्रेस और AAP के उम्मीदवारों से ज्यादा वोट पा रहा है।

ताजे आँकड़ों के मुताबिक, असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह इस वक़्त बड़ी मार्जिन से आगे चल रहा है। चुनाव आयोग की साइट के अनुसार, अभी अमृतपाल सिंह को 241540 वोट मिले है। वहीं कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा एवं  AAP ललजीत सिंह भुल्लर पीछे जा रहे हैं। ये परिणाम देख लोग कह रहे हैं कि मतदाताओं को शर्म आनी चाहिए कि वो खालिस्तान समर्थकों को वोट दे रहे हैं।

अमृतपाल सिंह का रुझानों में आगे जाना इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि उसने ये चुनाव असम की डिब्रूगढ़ जेल में रहते हुए लड़ा है। ‘वारिस पंजाब दे’ का मुखिया खालिस्तानी अमृतपाल सिंह पर अजानला पुलिस थाने पर हमला करके फरार होने का आरोप लगा हुआ है। पुलिस ने उसे बहुत मशक्कत के बाद गिरफ्तार किया था। गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह का जन्म जल्लूपुर खेड़ा गाँव में 1993 में हुआ था। 12 क्लास पास करने के पश्चात् वो दुबई गया। वहाँ उसे ट्रांसपोर्ट का बिजनेस किया एवं 2022 में दीप सिद्धू की मौत के बाद वो ‘वारिस पंजाब दे’ का नया प्रमुख बन गया। इसी के पश्चात् से वो प्रशासन को चुनौती देने लगा था तथा 2023 में थाने पर हमला किया था।

बंगाल में 'दीदी' ने कर दिया खेला! 31 सीटों पर TMC ने बनाई बढ़त, 10 पर सिमटती दिख रही भाजपा

बर्थ-डे पर केक आने में हो गई देर तो भड़का पति, गुस्से में पत्नी का कर दिया ये हाल

इक तरफा चुनाव के बावजूद इंदौर में बनने जा रहा नया रिकॉर्ड! NOTA ने किया हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -