8वी में पढ़ने वाली मासूम के साथ पार हुई दरिंदगी की हदें, मुँह में कपड़ा ठूँस कर महफूज, राजा , इजरायल और रिजवान ने किया बलात्कार और फिर...

8वी में पढ़ने वाली मासूम के साथ पार हुई दरिंदगी की हदें, मुँह में कपड़ा ठूँस कर महफूज, राजा , इजरायल और रिजवान ने किया बलात्कार और फिर...
Share:

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक कोर्ट ने दलित समुदाय की नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार के आरोप में मुस्लिम समुदाय के 4 लड़कों को 25-25 वर्ष की सजा सुनाई है। इन सभी पर 30-30 हजार रुपए का जुर्माना भी ठोंका गया है। चारों अपराधियों के नाम राजा, रिज़वान, इजरायल एवं महफूज़ हैं। घटना 10 फरवरी 2022 की थी। तब इन चारों ने कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक मासूम लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया था। सजा की घोषणा मंगलवार (30 जुलाई, 2024) को हुआ है। चारों अपराधियों को जेल भेज दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामले की सुनवाई अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश नारायण मणि त्रिपाठी की कोर्ट में हुई। तकरीबन ढाई वर्ष चले इस मुकदमे में पुलिस ने अपनी ओर से अपराधियों को सजा दिलाने का भरसक प्रयास किया था। समय पर आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ उनके खिलाफ चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल की गई। तत्पश्चात, अभियोजक पक्ष ने इस केस की निरंतर पैरवी की। बचाव पक्ष ने भी खुद की बेगुनाही में तमाम दलीलें दीं। हालाँकि अंत में अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए सबूतों को सजा के लिए पर्याप्त माना।

कोर्ट ने राजा, महफ़ूज़, रिज़वान और इजरायल को पीड़िता से हुए सामूहिक बलात्कार का दोषी पाया। इन सभी को 25-25 वर्ष कैद के साथ 30-30 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। सजा के पश्चात् चारों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह मामला गोंडा जिले के थानाक्षेत्र कोतवाली नगर का है। यहाँ 29 मार्च 2022 को एक दलित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 10 फरवरी 2022 को उनकी कक्षा 8 में पढ़ने वाली बेटी प्रातः तकरीबन 8:30 पर एक सरकारी स्कूल में एक्जाम देने गई थी। रास्ते में स्कूल से तकरीबन 11:30 बजे दोपहर को लौटने के चलते पीड़िता को जाने का बेटा राजा मिला। उसने लड़की का हाथ पकड़ा एवं जबरन शालीमार मैरिज हाल के पास एक सुनसान स्थान पर ले गया। यहाँ उसने पीड़िता के मुँह में कपड़ा ठूस दिया तथा अपने 3 अन्य दोस्तों को बुला लिया।

इन तीन अन्य अपराधियों के नाम महफूज़, रिज़वान, और इजरायल बताए जा रहे हैं। इन सभी ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया, जबकि पीड़िता रहम की भीख माँगती रही, लेकिन आरोपितों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। सामूहिक दुष्कर्म की वजह से पीड़िता के गुप्तांगों से खून बहने लगा था तथा मानसिक रूप से भी वह काफी पीड़ित थी। उसका उपचार एक स्थानीय डॉक्टर इरशाद आलम के पास चल रहा था। पीड़िता की माँ ने सभी चार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के आरोपों के साथ-साथ पॉक्सो और SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज की। 

FIR के पश्चात् , पुलिस ने मुख्य आरोपित राजा की तलाश शुरू की। 31 मार्च को पुलिस ने गोंडा के उतरौला रोड पर राजा की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस ने राजा को घेर लिया, लेकिन राजा ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे राजा के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। राजा की तलाशी के चलते उसके पास से एक बाइक, तमंचा, और कारतूस बरामद हुए। उसका इलाज अस्पताल में कराया गया और पूछताछ में उसने सामूहिक बलात्कार में सम्मिलित अन्य अपराधियों के नाम महफूज़, रिज़वान, और इजरायल बताए। पुलिस ने इन तीनों आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान राजा को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को जिले के SP द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम भी दिया गया।

MP में मदरसों पर बड़ा एक्शन, 56 की मान्यता हुई रद्द

प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा बीमा योजना का लाभ

'मोदी-योगी में नमस्ते-प्रणाम भी बंद हो गया..', सुप्रिया श्रीनेत और कांग्रेस समर्थकों के दावे का सच आया सामने, Video

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -