गुरु के वक्री होने से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, 2025 तक होगा फायदा

गुरु के वक्री होने से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, 2025 तक होगा फायदा
Share:

ज्योतिष में गुरु ग्रह का गोचर विशेष महत्व रखता है। जब गुरु ग्रह वक्री चाल (उल्टी चाल) में होते हैं, तो यह स्थिति भी विशेष होती है। 9 अक्टूबर को गुरु प्रातः 10:01 बजे वृषभ राशि में वक्री हो रहे हैं तथा 4 फरवरी 2025 को मिथुन राशि में मार्गी हो जाएंगे। गुरु को धन-दौलत का कारक ग्रह माना जाता है और यह एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग एक साल का समय लेते हैं। आइए आपको बताते है कि गुरु की वक्री चाल से किन राशियों को लाभ होगा:

मिथुन
गुरु का वक्री होना मिथुन वालों के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इससे उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा, सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी, समाज में मान-सम्मान मिलेगा और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। घर और जीवन में खुशियों का संचार होगा। कुल मिलाकर, गुरु की वक्री चाल मिथुन वालों के लिए प्रभावशाली रहेगी।

कर्क
गुरु की वक्री चाल कर्क वालों के लिए भी फलदायी मानी जा रही है। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे, पैसा मिलेगा और मनोकामनाएं पूरी होंगी। व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं।

धनु
धनु वालों के लिए गुरु की वक्री चाल लाभकारी साबित होगी। व्यापार और करियर में ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है और हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

पितृपक्ष से पहले आपको मिल रहे हैं ये संकेत, तो समझ जाइए पितृ हैं अतृप्त

आखिर क्यों रात के समय नहीं करते हैं अंतिम संस्कार? यहाँ जानिए

इस साल कब है संतान सप्तमी? यहाँ जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -