दिसंबर में शुरू हो सकता है 'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा चरण, क्या है कांग्रेस का फ्यूचर प्लान ?

दिसंबर में शुरू हो सकता है 'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा चरण, क्या है कांग्रेस का फ्यूचर प्लान ?
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी सक्रिय रूप से भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण के शुभारंभ पर विचार कर रही है, जो अस्थायी रूप से दिसंबर 2023 और फरवरी 2024 के बीच शुरू होने वाली है। हालाँकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा पार्टी द्वारा नहीं की गई है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों ने पार्टी के फ्यूचर प्लान को लेकर यह जानकारी दी है। 

सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी के नेतृत्व में, भारत जोड़ो यात्रा 2.0 में एक हाइब्रिड दृष्टिकोण अपनाने की उम्मीद है, जिसमें आउटरीच और प्रभाव को अधिकतम करने के लिए पैदल मार्च और वाहन यात्रा दोनों को शामिल किया जाएगा। बता दें कि, भारत जोड़ो यात्रा का उद्घाटन चरण 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी में शुरू हुआ था और लगभग 4,080 किलोमीटर की विशाल दूरी तय करते हुए जनवरी 2023 में श्रीनगर में समाप्त हुआ था।  राहुल गांधी द्वारा इस यात्रा का संचालन करने के साथ, कांग्रेस द्वारा समर्थित इस व्यापक यात्रा का प्राथमिक उद्देश्य केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ माहौल बनाना था। इस पूरी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कई बार भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर हमला बोला था।

हालाँकि, इस लगभग 150 दिनों की इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक बार भी आतंकवाद का जिक्र नहीं किया था, जबकि जिस राज्य से वे सांसद हैं और जहाँ से उन्होंने यात्रा शुरू की, वो केरल, इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकियों का भर्ती अड्डा बनता जा रहा है। केरल से कई युवा, अफगानिस्तान, सीरिया में जाकर आतंकी बन चुके हैं, जिसमे महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, कश्मीर में अपनी यात्रा का समापन करते हुए भी उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया, जो कई दशकों से आतंकवाद का केंद्र रहा है। 

कश्मीर में यात्रा के दौरान राहुल गांधी का एक बयान काफी सुर्ख़ियों में रहा था। राहुल ने दावा किया था कि, कश्मीर में उन्हें कुछ महिलाएं मिली, जिन्होंने कहा कि उनके साथ गैंगरेप हुआ है, लेकिन वो शर्म के कारण पुलिस को नहीं बता सकती, केवल अपने भाई राहुल गांधी पर विश्वास करके उन्हें बता सकती हैं। इसपर राहुल ने उनसे पुछा था कि, क्या वे पीड़ित महिलाओं के लिए कुछ कर सकते हैं, तो पीड़िताओं ने कहा था कि, नहीं, वे कुछ नहीं कर सकते। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस भेजकर उन पीड़िताओं की जानकारी देने के लिए भी कहा था, ताकि उन्हें इन्साफ दिलाया जा सके, लेकिन राहुल ने कोई जानकारी नहीं दी। 

वहीं, कश्मीर में यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने ये भी दावा किया था कि, कश्मीर में उन्होंने आतंकी को देखा और आतंकियों ने उन्हें देखा, लेकिन आतंकी ने उन्हें कुछ नहीं किया। इसके बाद भी विरोधी पक्ष ने सवाल उठाए थे कि, यदि राहुल गांधी ने आतंकी को देखा था, तो उसी समय सुरक्षाबलों को सूचित करना था, ताकि वे उसे पकड़ सकते। क्योंकि, यही आतंकी कश्मीर में निर्दोष नागरिकों और सेना के जवानों को निशाना बनाते हैं। हालाँकि, राहुल ने उसका भी जवाब नहीं दिया था। 

लगातार 3 मैच हारी टीम तो भड़का युवक, विपक्षी टीम के खिलाड़ी को बल्ले से पीटकर उतारा मौत के घाट

'बाबा बर्फानी' के द्वार तक सड़क बनना महबूबा मुफ़्ती की पार्टी को रास नहीं आया, कहा- ये हिन्दुओं के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध..

'जब AAP का अस्तित्व नहीं था, तब से MP में जारी है मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना', केजरीवाल पर बरसे CM शिवराज

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -