घाट किनारे आ रही थी कुकर से बदबू, ढक्कन खोला तो उड़गए लोगों के होश

घाट किनारे आ रही थी कुकर से बदबू, ढक्कन खोला तो उड़गए लोगों के होश
Share:

लखनऊ: यूपी के हापुड़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ पुलिस ने दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से घाट किनारे बैठकर कछुए का मांस पका रहे थे। स्थानीय लोगों को उन पर शक हुआ, तत्पश्चात, उन्होंने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, मगर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। जब पुलिस ने पकाने के बर्तन का ढक्कन खोला, तो उसमें कछुए का मांस देखकर वे दंग रह गए।

पुलिस ने तुरंत दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। यह घटना गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट की है। ब्रजघाट के पास पलवाड़ा रोड पर स्थानीय लोगों ने दो युवकों को मांस पकाते देखा, किन्तु उसकी बदबू असामान्य थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम मुकेश एवं ओमपाल बताए, जो क्रमशः लखीमपुर और राजस्थान के निवासी हैं। अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे कछुए का शिकार करने के पश्चात् उसका मांस पका रहे थे। गढ़ कोतवाली के इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि वन विभाग की तहरीर पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। 

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने 10 कछुओं की तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। मई में, बाराबंकी पुलिस ने 6 तस्करों को गिरफ्तार किया था, जो कछुओं को बंगाल ले जा रहे थे। उनके कब्जे से 4 दुर्लभ प्रजातियों के कछुए बरामद हुए थे। वन अधिकारी के मुताबिक, ये तस्कर प्रतिबंधित कछुओं को पकड़कर उनके मांस का उपयोग दवाइयों एवं तांत्रिक अनुष्ठानों के लिए करते थे। तस्करी के जरिए इन कछुओं को बांग्लादेश, मलेशिया, चीन एवं थाईलैंड भेजा जाता था तथा ब्लैक मार्केट में कछुए का मांस 5 से 10 हजार रुपये प्रति किलो तक बिकता है।

हरियाणा चुनाव में AAP को बड़ा झटका, उम्मीदवार ही कांग्रेस में चला गया

अपने ही बयानों में उलझती जा रहीं विनेश फोगाट, एक नहीं, कई है उदाहरण

महाराष्ट्र में 'माझी लड़की बहन' की तीसरी किश्त जारी, 1.5 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -