बेडरूम में दूसरे आदमी संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, अचानक आ गया पति और फिर...

बेडरूम में दूसरे आदमी संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, अचानक आ गया पति और फिर...
Share:

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 3 बच्चों की मां ने अपने पति के दोस्त के साथ अफेयर आरम्भ कर दिया। जब पति ने दोनों को बेडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया, तो वहां खूनी संघर्ष हो गया। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति का क़त्ल कर दिया। पुलिस ने दोनों दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा अब वे जेल की सलाखों के पीछे जिंदगी बिताएंगे।

यह घटना नोएडा के बिरोंडा गांव की है। महेश, जो मध्य प्रदेश का रहने वाला था, की शादी 8 वर्ष पहले पूजा के साथ हुई थी। शादी के पश्चात् उनके 3 बच्चे भी हुए। महेश नोएडा में शौचालय की सफाई का काम करता था। कुछ वक़्त पहले, महेश के दोस्त प्रह्लाद ने उसे यह काम छोड़ने और सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने का सुझाव दिया। महेश ने उसकी बात मान ली तथा प्रह्लाद ने उसे ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिला दी। प्रह्लाद अक्सर महेश के घर आता-जाता रहता था। इस के चलते, प्रह्लाद और पूजा के बीच अफेयर शुरू हो गया तथा उनके बीच शारीरिक संबंध भी बन गए। जब बच्चे स्कूल में होते और महेश काम पर होता, तो पूजा प्रह्लाद को घर बुला लेती। दोनों छुप-छुप कर मिलते रहे। मगर 23 जून को महेश बिना बताए घर लौट आया।

जैसे ही उसने बेडरूम का दरवाजा खोला, उसकी आंखों के सामने का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए। उसकी पत्नी अपने दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में थी। यह देखकर महेश गुस्से में आगबबूला हो गया तथा प्रह्लाद को खरी-खोटी सुनाने लगा। तभी प्रह्लाद ने घर में पड़ी कैंची देखी एवं महेश की पत्नी की मदद से महेश का क़त्ल कर दिया। प्रह्लाद एवं पूजा ने महेश के पेट और सीने में तब तक चाकू घोंपे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। इस भयावह घटना के पश्चात् दोनों वहां से भाग गए। हालांकि, पुलिस ने जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया और मामले की कार्यवाही की जा रही है।

10 जुलाई को राजस्थान का बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री दीया कुमारी, कहा- हर वर्ग के लिए बड़ी घोषणाएं

'देखभाल में गंभीर लापरवाही बरती गई', इंदौर के आश्रम में हुई बच्चों की मौतों पर बोली कांग्रेस

बिहार में रिक्शा और कार की भीषण टक्कर, 6 लोगों की दुखद मौत, कई घायल

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -